1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन कर रहे हैं विकलांगों की सुविधा के लिए ये प्लानिंग

ऋतिक रोशन कर रहे हैं विकलांगों की सुविधा के लिए ये प्लानिंग

ऋतिक रोशन को पिछली बार उनकी फिल्म 'काबिल' में एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। लेकिन अब लगता है कि वह अपनी इस भूमिका से काफी जुड़ चुके हैं, शायद इसीलिए अब वह विकलांगों की मदद के लिए बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं। ऋतिक विकलांगों के...

hrithik roshan- India TV Hindi
hrithik roshan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को पिछली बार उनकी फिल्म 'काबिल' में एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। लेकिन अब लगता है कि वह अपनी इस भूमिका से काफी जुड़ चुके हैं, शायद इसीलिए अब वह विकलांगों की मदद के लिए बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं। दरअसल ऋतिक विकलांगों के अनुकूल सिनेमाघर बनाने के पक्षधर हैं और वह इसी दिशा में काम करने को उत्सुक हैं, ताकि वहां लिफ्ट्स और रैंप जैसी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। ऋतिक इसी दिशा में काम करना चाहते हैं, लेकिन इस दिशा में प्रगति के बारे में उन्होंने एक बयान में कहा, "मैंने अजय बिजली (पीवीआर सिनेमा) से बात की है और हम इसे एक बड़े पैमाने पर करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम अब भी चर्चा कर रहे हैं और योजना बना रहे हैं। मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और हमें इस दिशा में कुछ करना चाहिए, क्योंकि उन्हें (विकलांगों) सिनेमा देखने से वंचित नहीं होना चाहिए। इसलिए उम्मीद है कि हम जल्द कुछ करेंगे।"

अभिनेता अपनी पिछली फिल्म 'काबिल' में रोहन भटनागर की भूमिका में थे, जो दृष्टिबाधित था। इससे पहले वह 'कोई .. मिल गया', 'कृष' और 'गुजारिश' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से ऐसे लोगों के प्रति समाज का रवैया बदलने में योगदान दे चुके हैं। OMG! आधी रात को सैफ की बेटी के घर से बाहर आते दिखे ये अभिनेता

Latest Bollywood News