बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन घर वापिस आ गई हैं।
Hrithik roshan and sunaina roshan
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन बीते कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई थीं। वह अपने पिता के साथ रहने की बजाय होटल में रह रही थीं। पिता और भाई के खिलाफ भी सुनैना ने बोला था। सुनैना ने कहा था उनका परिवार बॉयफ्रेंड रुहेल अमीन को स्वीकार नहीं कर रहा है क्योंकि वह एक मुस्लिम है। अब सुनैना का बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है और वह घर वापिस आ गई हैं।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुनैना रोशन अपने बॉयफ्रेंड से अलग हो गई हैं। अब वह अपने परिवार के साथ ही रह रही हैं। इसके साथ ही वह राकेश रोशन के बर्थ डे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुई थीं।
आपको बता दें सुनैना के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन भी आई थीं। रंगोली चंदेल ने ट्वीट करके बताया था कि सुनैना कंगना को फोन करके उनसे मदद मांग रही हैं।
जब ऋतिक रोशन से सुनैना के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- यह हमारा निजी मामला है। मैं इस बारे में कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।