1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द स्काई इज पिंक' का गाना ‘Dil Hi Toh Hai’ रिलीज, दिखी प्रियंका और फरहान की प्यारी सी लव स्टोरी

'द स्काई इज पिंक' का गाना ‘Dil Hi Toh Hai’ रिलीज, दिखी प्रियंका और फरहान की प्यारी सी लव स्टोरी

 Published : Sep 21, 2019 01:07 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 02:21 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर रिलीज होने जा रही है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर रिलीज होने जा रही है। काफी समय से यह फिल्म किसी न किसी वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म से प्रियंका बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं साथ ही फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म के प्रमोशन में इसके मेकर्स और स्टार कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसके बाद अब इस फिल्म का गाना Dil Hi Toh Hai जारी किया है। कुछ घंटों में इस फिल्म के व्यूज लाखों में हो गए हैं।

बता दें कि इस गाने को प्रियंका चोपड़ा जोनस और फरहान अख्तर बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें दिल्ली की खूबसूरत गलियों को दिखाया गया है। या यूं कहे पुरानी दिल्ली दिखाई गई है। यह फिल्म पूरी तरह से सीक्रेट रोमांस पर आधारित है। गाने को अरिजीत सिंह और अनतरा मितरा ने आवाज दी है। संगीत दिया है प्रीतम ने। गुलजार ने गाना लिखा है।

गाने की जैसे ही शुरुआत प्रियंका से होती है जिसमें दिखाया गया है कि फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा को बाइक पर बैठाकर अपने घर लाते हैं। कोई उन्हें न देखे इसलिए वह उन्हें हेलमेट पहना देते हैं। गाने में फरहान और प्र‍ियंका के बीच का रोमांस देखने लायक है। ये बेहद प्यारा गाना है जिसमें प्रियंका और फरहान की लव केमिस्ट्री को दर्शाता है। इस गाने से साफ हो जाता है कि द स्काई इज पिंक पूरी तरह फरहान और प्रियंका पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन