1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोल्ड सीन को लेकर राधिका आप्टे से कही ये बात, जानिए

बोल्ड सीन को लेकर राधिका आप्टे से कही ये बात, जानिए

लीना यादव की 'पाच्र्ड' में बोल्ड दृश्य करने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि उन्हें इससे कोई परहेज नहीं है।

radhika apte
- India TV Hindi
radhika apte

 मुंबई:  राधिका आप्टे  बोल्ड के कारण हमेशा चर्चा में रही ह। हाल में ही उनकी फिल्म ''पार्च्ड'' के कुछ सीन लीक हो गए थे। जिसमें वह बहुत ही बोल्ड अंदाज में नजर आई थी। इस बारें में राधिका ने कहा कि दुनिया जो कहती है कहती रहे, उन्हें बोल्ड सीन से कोई परहेज नहीं है।

ये भी पढ़े- नहाते हुए आखिर किस चीज से इतना डर गईं राधिका आप्टे, जानिए

लीना यादव की 'पाच्र्ड' में बोल्ड दृश्य करने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि उन्हें इससे कोई परहेज नहीं है। राधिका ने कहा, "मुझे बोल्ड दृश्य करने में कोई परेशानी नहीं है। मैं वैश्विक सिनेमा देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैंने काफी यात्रा की है, इसलिए मुझे इन सबको लेकर कोई झिझक नहीं है। मैंने भारत में और विदेशों में लोगों को मंच पर नग्न प्रस्तुतियां देते देखा है।"

उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि मुझे अपने शरीर को लेकर शर्म क्यों करनी चाहिए। मैं बतौर एक कलाकार इसे एक माध्यम के तौर पर इस्तेमाल करती हूं।"

'पाच्र्ड' में राधिका के साथी कलाकार आदिल हुसैन के साथ अंतरंग दृश्य अगस्त में ऑनलाइन लीक हो गए थे। लेकिन राधिका का कहना है कि वह इसकी परवाह नहीं करतीं।

Latest Bollywood News