1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहाते हुए आखिर किस चीज से इतना डर गईं राधिका आप्टे, जानिए

नहाते हुए आखिर किस चीज से इतना डर गईं राधिका आप्टे, जानिए

 Published : May 16, 2016 11:05 am IST,  Updated : May 16, 2016 11:05 am IST

राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोबिया' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में शावर लेते हुए कुछ अजीब आवाजें सुनाई देने लगीं।

radhika- India TV Hindi
radhika

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोबिया' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राधिका एक फोबिया से पीड़ित लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद राधिका के साथ एक अजीब सी बात हुई। दरअसल राधिका जब फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने घर पहुंची तो थकान महसूस होने की वजह से उन्होंने शावर लेने के बारे में सोचा। लेकिन जैसे ही वह बाथरूम में जाकर शावर लेने लगीं तो उन्हें अजी-अजीब सी आवाजें सुनाई देने लगीं।

इसे भी पढ़े:- जानिए राधिका आप्टे ने क्या कहा रजनीकांत के बारे में

इसी दौरान उनके उनके दिमाग में फिल्म की शूटिंग की बातें भी दिमाग में आने लगीं। थोड़ी ही देर में ये आवाज और तेज होने लगीं, इसके बाद राधिका तुरंत ही बाथरुम से बाहर आ गईं। लेकिन ये आवाजें फिर भी आनी बंद नहीं हुईं। राधिका ने जब ध्यान लगाकर इन्हें सुनने की कोशिश की तो यह उनके ऊपर वाले फ्लैट में से आ रही थीं। राधिका में ऊपर पर वाले फ्लोर पर जो लोग रहते हैं वह अपने घर का सामान घिसका रहे थे और इसी की वजह से अजीब-अजीब निकल रही थीं। हालांकि यह जानने के बाद राधिका को चैन की सांस आई लेकिन इससे वह काफी घबरा गई थीं।

फिल्म की शूटिंग करते हुए राधिका इस कदर अपने किरदार में डूब गई हैं कि वह उन्हें अपनी असल जिंदगी में भी कुछ अजीब आवाजें सुनाने लगी हैं। इसके अलावा राधिका इन दिनों रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म 'काबली' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में राधिका, रजनीकांत की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन