महिला दिवस का मौका है और महिलाओं की ताकत और सक्षमता की बात करें तो आज सैंकड़ों उदाहरण हैं जब औरतों ने अपनी मेहनत और लगन से बराबरी ही नहीं पुरुषों से दो कदम आगे जाने की मिसाल पैदा की है। बॉलीवुड में समय समय पर ऐसी फिल्में आती रही हैं जो समाज को महिलाओं की हिम्मत और होंसले की कहानी बताती हैं। इस महिला दिवस पर इन्हीं फिल्मों की बात करते हैं। ये फिल्में सभी को देखनी चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि औरत अबला नहीं है, उसकी सोच, हिम्मत और लगन को सलाम करने की जरूरत है न कि जज करने की या नजरंदाज करने की।
ऐसी ही कुछ फिल्मों की यहां लिस्ट है, जिन्हें जरूर देखना चाहिए क्योंकि ये औरतों की हिम्मत और उनके हौंसले को दिखाती हैं।
महिला दिवस: #eachforequal की मुहिम में इंडिया टीवी के साथ जुड़िए
पिंक
ना मतलब ना। औरत अपनी जिंदगी में क्या करती है, क्या पहनती है और कैसे सरवाइव करती है, इससे उसे जज मत कीजिए। उसकी रजामंदी औऱ उसके इनकार का सम्मान कीजिए। तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने समाज को यही संदेश दिया है।
लज्जा
औरतें अलग अलग हैं तो लकड़ियों की तरह अकेली हैं, मिल जाए तो मजबूत हो जाती है। अलग अलग दायरों में बंधी औरतों के जीवन को दिखाती फिल्म लज्जा कई मामलों में काफी संवेदनशील है। औऱतों की मजबूरी, उनकी जिजीविषा कैसे उनकी ताकत बन जाती है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है। माधुरी दीक्षित, रेखा और मनीषा कोईराला जैसी सशक्त हीरोइनों ने इस फिल्म में जान डाल दी थी।
घरेलू हिंसा के मसले पर बनी ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है लेकिन काफी तारीफ पा रही हैं। घरेलू हिंसा जैसे मार पिटाई, थप्पड़ को मामूली बात कहने वाले समाज को आइना दिखाती इस फिल्म में तापसी पन्नू ने लीड रोल निभाया है।