सलमान खान 'दबंग 3' की हीरोइन सई मांजरेकर संग आईफा 2019 के ग्रीन कारपेट पर पहुंचे।
Image Source : INDIA TVIIFA 2019
मुंबई: कल धूमधाम से आईफा 2019 का आयोजन हुआ। इस मौके पर दबंग खान अपनी फिल्म 'दबंग 3' की एक्ट्रेस सई मांजरेकर संग पहुंचे। सई सलमान खान के साथ 'दबंग 3' से डेब्यू करने जा रही हैं। सई मांजरेकर मशहूर निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी हैं। मी़डिया से बात करते हुए सलमान ने सई को मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया। सलमान ने बताया इनके पापा दबंग 1 में थे और ये दबंग 3 में हैं।
सलमान ने कहा इस बार आईफा घर के पास है ये अच्छा है वरना हर साल बहुत दूर उड़कर जाना पड़ता था। सलमान ने कहा कि अभी भी मुझे परफॉर्म करने में नर्वसनेस होती हैं। सलमान ने कहा वो कटरीना की परफॉर्मेंस के लिए बेताब थे, वो उन्होंने देख लिया और बहुत अच्छा लगा।
सई मांजरेकर ने कहा कि वो बहुत प्रिवलेज महसूस कर रही हैं कि सलमान के साथ इस मंच पर आई हैं। सलमान ने बताया कि बहुत साल पहले आईफा के मंच पर ही उन्होंने दबंग के लिए सोनाक्षी को इंट्रोड्यूस किया था और अब सई भी उसी जगह दबंग 3 के लिए लोगों से मिल रही हैं।
वहीं सलमान खान ने बताया कि फिलहाल इंशाअल्लाह नहीं बन रही है। इसके बाद सलमान ने कहा कि पहले इस साल दबंग 3 देखिए ईद पर भी आपको मेरी फिल्म मिलेगी।