मुंबई: "मेड इन चाइना" के लीड एक्टर राजकुमार राव ने फिल्म के लिए 8 किलो वजन बढ़ाया है, फिल्म के निर्देशक मिखिल मुसाले राजकुमार के इस शारीरिक बदलाव से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। मिखिल ने एक बयान में कहा, "मुझे सचमुच नहीं पता कि उन्होंने ऐसा कैसे किया और वह भी इतने कम समय में। यह उनका रहस्य है और सचमुच राज जैसे अतुल्य कलाकार का जादू भी। उन्होंने मेरी आदत बिगाड़ दी है क्योंकि यह मेरी पहली हिंदी फिल्म है और मैं संभवत: सबसे अधिक सहयोगी कलाकार के साथ काम करके काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।"
Related Stories
निर्देशक ने कहा कि जब से राजकुमार फिल्म में आए हैं तब से उन्होंने उसकी तैयारियां बढ़ा दी हैं, जिसमें अहमदाबाद के जन-जीवन को जानना भी शामिल है, जहां फिल्म की शूटिंग की तैयारी की जा रही है। फिल्म में मौनी रॉय, सुमित व्यास, गजराज राव और परेश रावल भी अभिनय करते नजर आएंगे। "मेड इन चाइना" के दीवाली पर पर्दे पर आने की उम्मीद है।
इनपुट- पीटीआई
Also Read:
IIFA Awards 2019 के बेहतरीन पल, शाहिद-ईशान ने एक साथ किया डांस तो सलमान ने कैटरीना को किया चीयर
बचपन में ऐसे दिखते थे सुनील ग्रोवर, इंस्टा पर शेयर की Throwback फोटो और बताई चाहत