संजू सैमसन बनाम शुभमन गिल, टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
संजू सैमसन बनाम शुभमन गिल, टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
Written By: Abhishek Pandey@anupandey29
Published : Dec 11, 2025 11:05 pm IST, Updated : Dec 11, 2025 11:05 pm IST
Image Source : PTI
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल बतौर ओपनर एक बड़ा सिरदर्द बनते जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने साल 2025 में जब से स्क्वाड में वापसी की है, उसके बाद से वह बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। वहीं इससे पहले ओपनिंग में जिम्मेदारी संभाल रहे संजू सैमसन काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन और शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर कैसा रिकॉर्ड है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Image Source : PTI
संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 51 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 17 मुकाबलों में ओपनिंग करने का मौका मिला है। वहीं शुभमन गिल को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने पारी की शुरुआत की है। ऐसे में दोनों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो संजू सैमसन ने 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ओपनिंग करते हुए 32.62 के औसत से 522 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ओपनिंग करते हुए 28.03 के औसत से 841 रन बनाए हैं।
Image Source : PTI
संजू सैमसन के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अब तक शानदार आक्रामक पारियां देखने को मिली हैं, जिसमें वह तीन शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। शुभमन गिल का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
Image Source : PTI
संजू सैमसन की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उन्होंने 17 मुकाबलों में ओपनिंग करते हुए 35 छक्के और 49 चौके लगाए हैं। शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर 26 छक्के और 93 चौके ही लगाने में कामयाब हो सके हैं।
Image Source : PTI
संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 111 रनों की पारी है। शुभमन गिल का बतौर ओपनिंग बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में एक मुकाबले में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 126 रनों की पारी है।
Image Source : PTI
संजू सैमसन और शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज स्ट्राइक रेट को लेकर तुलना देखी जाए तो उसमें सैमसन काफी आगे दिखाई देते हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 178.76 का है। गिल का बतौर ओपनर टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 140.40 का है।