Bentley के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार, भारत-ब्रिटेन एफटीए से इन मॉडल्स पर सीधे लाभ उठा सकते हैं ग्राहक
Bentley के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार, भारत-ब्रिटेन एफटीए से इन मॉडल्स पर सीधे लाभ उठा सकते हैं ग्राहक
बेंटले मोटर्स भारत में फिलहाल 6 मॉडल बेचती है। इनमें बेंटायगा, बेंटायगा ईडब्ल्यूबी, कॉन्टिनेंटल जीटी, कॉन्टिनेंटल जीटी कन्वर्टिबल, फ्लाइंग स्पर और टोरकल शामिल हैं।
Published : Oct 19, 2026 11:40 pm IST, Updated : Oct 19, 2026 11:40 pm IST
1/6Image Source : https://x.com/BentleyMotors
ब्रिटेन की लग्जरी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी बेंटले ने सोमवार को कहा कि भारत उसके लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। कंपनी के मुताबिक, भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से पात्र ब्रिटिश कारों को भारतीय बाजार तक बेहतर पहुंच मिल सकती है और देश के लग्जरी ऑटो मार्केट के विकास में मदद मिल सकती है।
2/6Image Source : https://x.com/BentleyMotors
भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) जुलाई में लागू हुआ था। इसके तहत ब्रिटेन को भारत के करीब 99 प्रतिशत एक्सपोर्ट पर टैरिफ-फ्री पहुंच मिली है। इस ट्रेड एग्रीमेंट से दोनों देशों के बीच ट्रेड, इंवेस्टमेंट और सर्विस के सेक्टर में संबंधों को और मजबूत करने का रास्ता खुला है।
3/6Image Source : https://x.com/BentleyMotors
समझौते में ब्रिटेन से आने वाली कारों और अल्कोहल वाली ड्रिंक्स पर इंपोर्ट ड्यूटी में चरणबद्ध कटौती का प्रावधान है। हालांकि, भारत की घरेलू ऑटो कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए इंपोर्ट की तय सीमा और बदलाव के लिए समयसीमा भी तय की गई है।
4/6Image Source : https://x.com/BentleyMotors
बेंटले मोटर्स ने कहा, "भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत तय की गई इंपोर्ट लिमिट के अंदर पात्र ब्रिटेन में बनी गाड़ियों को भारतीय बाजार तक बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। आने वाले सालों में टैरिफ में धीरे-धीरे कमी आएगी, जिससे भारत में ब्रिटेन के लग्जरी ब्रांड्स के लिए ज्यादा अनुकूल माहौल बनने की संभावना है।"
5/6Image Source : https://x.com/BentleyMotors
बेंटले मोटर्स भारत में फिलहाल 6 मॉडल बेचती है। इनमें बेंटायगा, बेंटायगा ईडब्ल्यूबी, कॉन्टिनेंटल जीटी, कॉन्टिनेंटल जीटी कन्वर्टिबल, फ्लाइंग स्पर और टोरकल शामिल हैं।
6/6Image Source : https://x.com/BentleyMotors
कंपनी के अनुसार, फिलहाल ये एग्रीमेंट बेंटायगा और बेंटायगा ईडब्ल्यूबी मॉडल पर लागू होता है। ये दोनों परंपरागत इंजन वाले मॉडल हैं और इनके ग्राहक एग्रीमेंट के तहत टैरिफ में कटौती का सीधे लाभ उठा सकते हैं।