1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर समय रहते हैं उदास, बात-बात पर महसूस होता है चिड़चिड़ापन, इस जरूरी विटामिन की कमी तो नहीं?

हर समय रहते हैं उदास, बात-बात पर महसूस होता है चिड़चिड़ापन, इस जरूरी विटामिन की कमी तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 13, 2025 09:49 pm IST,  Updated : Dec 13, 2025 09:49 pm IST

Feeling of sadness and irritation: क्या आप भी अक्सर उदास और चिड़चिड़े रहने लगे हैं? अगर हां, तो आपको इस तरह के लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

किस विटामिन की कमी का संकेत?- India TV Hindi
किस विटामिन की कमी का संकेत? Image Source : FREEPIK

उदासी, चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स, क्या आप भी इस तरह के लक्षणों को हल्के में लेते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये लक्षण आपके शरीर में पैदा हुई एक जरूरी पोषक तत्व की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। अगर आपने समय रहते इस जरूरी विटामिन की कमी को दूर नहीं किया, तो आप डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का शिकार भी बन सकते हैं।

उदासी और चिड़चिड़ापन- अगर आपको अक्सर उदासी महसूस होती रहती है या फिर बेवजह चिड़चिड़ापन महसूस होता रहता है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई हो। विटामिन डी की कमी को एंग्जायटी और डिप्रेशन के साथ भी जोड़ा जाता है। इसके अलावा इस विटामिन की कमी के कारण मूड स्विंग्स की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

गौर करने वाले लक्षण- विटामिन डी की कमी की वजह से थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, इस विटामिन की कमी का लक्षण हो सकता है। नींद न आने की समस्या भी इसी जरूरी पोषक तत्व की कमी की तरफ इशारा कर सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हों, तो बिना देरी किए डॉक्टर से कंसल्ट कर अपना चेकअप करवा लीजिए।

जरूरी है कमी को दूर करना- इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए सुबह कम से कम 15 से 20 मिनट धूप में जरूर बैठिए। मशरूम, फैटी फिश, अंडे की जर्दी और दूध जैसे सुपर फूड्स में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, तो आप विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप चाहें, तो डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन डी सप्लीमेंट्स की मदद भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।