T20I क्रिकेट में एक भी मैच नहीं हारने वाले भारतीय कप्तान, सिर्फ पांच नाम हैं शामिल
T20I क्रिकेट में एक भी मैच नहीं हारने वाले भारतीय कप्तान, सिर्फ पांच नाम हैं शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच हारने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उनकी कप्तानी में भारत ने 28 T20I मैच हारे हैं। वहीं पांच भारतीय कप्तान ऐसे हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने एक भी T20I मैच नहीं हारा है।
Published : Dec 12, 2025 12:06 pm IST, Updated : Dec 12, 2025 12:07 pm IST
1/6Image Source : pti
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच हारने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उनकी कप्तानी में भारत ने 28 T20I मैच हारे हैं। वहीं पांच भारतीय कप्तान ऐसे हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने एक भी T20I मैच नहीं हारा है। इनमें वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और रुतुराज गायकवाड़ के नाम शामिल हैं।
2/6Image Source : pti
वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम के लिए एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी की है और यह मैच साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था।
3/6Image Source : pti
सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए तीन टी20 मैचों में कप्तानी संभाली है और तीनों में ही भारत को जीत मिली है। रैना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो T20I मैच और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक T20I मैच में कप्तानी की थी।
4/6Image Source : ap
केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए एकमात्र T20I मैच में साल 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी की थी, तब भारतीय टीम को 101 रनों से जीत मिली थी।
5/6Image Source : ap
भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो T20I मैचों कप्तानी की है और दोनों ही बार भारत को जीत मिली है। बुमराह की कप्तानी में भारत ने यह मैच आयरलैंड के खिलाफ खेले थे।
6/6Image Source : pti
रुतुराज गायकवाड़ ने भारतीय टीम के लिए 3 T20I मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से भारत ने दो में जीत दर्ज की है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। यानी उनकी कप्तानी में भी टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी हार नहीं मिली है।