1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर आज होगा रिलीज, शेयर किया पोस्टर

राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर आज होगा रिलीज, शेयर किया पोस्टर

 Published : Sep 17, 2019 10:52 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 10:40 am IST

राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। ट्रेलर के रिलीज से पहले राजकुमार राव ने पोस्टर्स शेयर किए हैं।

Made in China poster- India TV Hindi
Made in China poster Image Source : INSTAGRAM

राजकुमार राव की फिल्म Made In China का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर के रिलीज से पहले राजकुमार राव ने फिल्म के कई पोस्टर शेयर किए हैं। फिल्म में राजकुमार राव के साथ मौनी रॉय, बोमन ईरानी, गजराज राव, सुमित व्यास, अमायरा दस्तूर और परेश रावल नजर आने वाले हैं। 

राजकुमार राव ने अपने लुक की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में उनका पेट बाहर की तरफ निकला हुआ नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा- मिलिए रघु मेहता से कल। मेड इन चाइना का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है। इंडिया का जुगाड़।

दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस Maddock Films के तहत बनी फिल्म मेड इन चाइना इस दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म के बारे में निर्माता दिनेश विजान ने कहा था कि 'मेड इन चाइना' से प्यार का कारण उसके किरदार हैं। स्क्रिप्ट फिल्म की काफी अच्छी हैं इसी वजह से बड़े बड़े सितारे इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत मान गए।

Also Read:

सारा अली खान को नीता अंबानी और आमिर खान ने दी थी ग्रेजुएशन की डिग्री, पुरानी वीडियो हुई वायरल

'रामायण' मूवी में क्या प्रभास निभाएंगे रावण का किरदार, ऋतिक रोशन संग पहली बार आएंगे नज़र?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन