1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' मूवी में क्या प्रभास निभाएंगे रावण का किरदार, ऋतिक रोशन संग पहली बार आएंगे नज़र?

'रामायण' मूवी में क्या प्रभास निभाएंगे रावण का किरदार, ऋतिक रोशन संग पहली बार आएंगे नज़र?

 Published : Sep 17, 2019 07:07 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 07:09 pm IST

ऋतिक रोशन की 'वॉर' 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है और दीपिका पादुकोण जल्द ही 'छपाक' और '83' में नज़र आएंगी।

Hrithik Roshan, Deepika Padukone and Prabhas- India TV Hindi
Hrithik Roshan, Deepika Padukone and Prabhas

मुंबई: साउथ के स्टार प्रभास (Prabhas) की मूवी 'साहो' (Saaho) हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वहीं, बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी अपकमिंग मूवी 'वॉर' (War) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि प्रभास और ऋतिक की एक साथ बात क्यों हो रही है तो आपको बता दें दि ये दोनों स्टार्स जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर साथ नज़र आने वाले हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर नितेश तिवारी की मूवी 'रामायण' के लिए प्रभास से बात की है। वे रावण का किरदार निभा सकते हैं। इसको लेकर जल्द ही अनाउंसमेंट की जाएगी। 

जानकारी के अनुसार, 'रामायण' में ऋतिक भगवान राम और दीपिका माता सीता का रोल निभाएंगी। दावा किया जा रहा है कि ये मूवी लगभग 600 करोड़ में बनेगी और भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।

ऋतिक रोशन की 'वॉर' 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है और दीपिका पादुकोण जल्द ही 'छपाक' और '83' में नज़र आएंगी।    

Also Read:

Nach Baiye 9: डांस की रिहर्सल के दौरान पूजा बनर्जी को लगी चोट, हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद छोड़ा शो

महीने के 1,500 कमाने वाली कुक बनीं अमिताभ बच्चन के KBC की दूसरी करोड़पति

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन