Baba Vanga Ki Bhavishyavani: बाबा वेंगा आंखों से भले ही नहीं देखा पाती थीं लेकिन उन्होंने दुनिया का भविष्य बहुत पहले ही देख लिया था। बाबा वेंगा ने देश-दुनिया के लिए ऐसी कई बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां की थीं जो आगे चलकर सच साबित हुई। साल 2025 को लेकर भी उनके कई ऐसे दावे थे जो सच हुई। ऐसे ही बाबा वेंगा ने साल 2026 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की हुई हैं जो कि काफी डरावनी हैं। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2026 में ऐसी कई बड़ी घटनाएं होगी जो देश-दुनिया को हिलाकर रख देंगी। तो चलिए जानते हैं 2026 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां।
1. प्राकृतिक आपदाएं
बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2026 प्राकृतिक तबाही का साल होगा। इस साल कई ऐसी प्राकृतिक आपदाएं होगी जो देश-दुनिया को तहस-नहस कर के रख देगी। बाबा वेंगा की माने तो 2026 में भूकंप, बहुत अधिक वर्षा और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी प्राकृतिक तबाही होगी। इससे पर्यावरण को अत्यधिक नुकसान होगा।
2. छिड़ेगा युद्ध
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2026 में दुनिया के पूर्वी इलाके में भयानक विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है। यह युद्ध धीर-धीरे कर पूरी दुनिया में फैल जाएगी। इस विनाशकारी युद्ध का बुरा असर सबसे अधिक दुनिया के पश्चिमी इलाके में होगा। इस युद्ध के कारण बड़ी संख्या में जानमाल की हानि होगी। वहीं वेंगा के अनुसार, इस युद्ध की वजह से वैश्विक शक्ति उलट फेर हो सकती है।
3. AI पर नहीं होगा कोई कंट्रोल
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य में बहुत ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा, जिसपर इंसान का कोई कंट्रोल नहीं रहेगा। AI पर नियंत्रण नहीं होने की वजह से AI खुद से सभी अहम फैसले लेने लगेगा, जिससे लोगों के जीवन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।
4. आर्थिक संकट
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2026 में बैंकिंग संकट, करेंसी वैल्यू का कमजोर होना और बाजार में तरलता में कमी जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ये घटनाएं वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। साल 2026 में महंगाई, उच्च-ब्याज दरों और तकनीकी उद्योग में अस्थिरता जैसे संकट देश-दुनिया को घेर सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-