ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी की लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में इस वक्त रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। अब भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल फिर से वनडे के लिए उतरेगी। इस बीच चलिए एक नजर डालते हैं कि इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Dec 12, 2025 03:53 pm IST, Updated : Dec 12, 2025 03:53 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी की लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में इस वक्त रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। अब भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल फिर से वनडे के लिए उतरेगी। इस बीच चलिए एक नजर डालते हैं कि इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं। रोहित की रेटिंग इस वक्त 781 की चल रही है। रोहित शर्मा हाल ही में पहली बार टॉप पहुंचे थे, जहां उनका कब्जा बरकरार है। साल 2019 में तो रोहित की रेटिंग 882 तक जा पहुंची थी। अब देखना होगा कि रोहित कब तक टॉप की कुर्सी पर बने रहते हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग के साथ यहां पहुंचे हैं। उनकी रेटिंग अभी 773 की हो गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली ने कमाल का खेल दिखाया था, इसका असर उनकी रेटिंग पर नजर भी आ रहा है। वे अगर यूं ही बेहतरीन खेल दिखाते रहे तो नंबर एक पर भी पहुंच सकते हैं।
4/6Image Source : getty
इन दो भारतीय दिग्गजों के बाद तीसरे नंबर पर डेरिल मिचेल आते हैं। डेरिल मिचेल इस वक्त आईसीसी की वनडे रैकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 766 की है। इससे पहले वे बीच में एक सप्ताह के लिए पहले नंबर पर भी पहुंचे थे, लेकिन अब एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
5/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के शानदार बल्लेबाजों में शुमार इब्राहिम जादरान की बात की जाए तो वे इस वक्त नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उन्हें इस बार एक स्थान का नुकसान हुआ है। इब्राहिम जादरान 764 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर बने हुए हैं।
6/6Image Source : ap
भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल अब नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। बीच में एक बार वे भी नंबर एक तक पहुंचे थे, लेकिन ज्यादा दिन वहां टिक नहीं पाए। इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल की रेटिंग 723 की है। अब वे अगले साल खेलते हुए नजर आएंगे।