1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Made In China: राजकुमार राव की फिल्म का नये पोस्टर आये सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर

Made In China: राजकुमार राव की फिल्म का नये पोस्टर आये सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर

 Published : Sep 16, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 12:10 pm IST

 राजकुमार राव की फिल्म Made In China में मौनी रॉय, अमायरा दस्तूर, परेश रावल सुमित व्यास, गजराज राव और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी हैं।

Made In China- India TV Hindi
Made In China

Made In China: एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी 'मेड इन चाइना' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान भी हो गया है। 'मेड इन चाइना' का नया पोस्टर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा है- संभालकर पकड़िये, जिससे राज़ ना खुल पाए। सारे सवालों का जवाब मिलेगा 'मेड इन चाइना' के ट्रेलर में। 2 दिन में देखिए 'इंडिया का जुगाड़'

दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस Maddock Films के तहत बनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव के अलावा मौनी रॉय, बोमन ईरानी, परेश रावल, गजराज राव,सुमित व्यास और अमायरा दस्तूर जैसे सितारे हैं। यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।

इससे पहले फिल्म 'मेड इन चाइना' का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर फैन्स काफी उत्साहित हो गये थे।

फिल्म के बारे में निर्माता दिनेश विजान ने कहा था कि 'मेड इन चाइना' से प्यार का कारण उसके किरदार हैं। स्क्रिप्ट फिल्म की काफी अच्छी हैं इसी वजह से बड़े बड़े सितारे इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत मान गए।

Pal Pal Dil Ke Paas: करण देओल के डेब्यू से पहले दादा धर्मेंद्र ने शेयर की पोते की तस्वीर

Birthday Special: जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी तब सिर्फ 8 साल के थे निक जोनस, पढ़िए दोनों की लव स्टोरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September: दो बीवियों के बीच फिर फंसे कार्तिक!

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन