1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव की फिल्म Made In China का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, अगले हफ्ते आएगा ट्रेलर

राजकुमार राव की फिल्म Made In China का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, अगले हफ्ते आएगा ट्रेलर

 Published : Sep 11, 2019 11:56 am IST,  Updated : Sep 11, 2019 12:48 pm IST

राजकुमार राव दिवाली पर अपने फैन्स को तोहफा देने वाले हैं। उनकी फिल्म Made In China का मोशन पोस्टर सामने आ गया है।

Made in China motion poster- India TV Hindi
Made in China motion poster Image Source : TWITTER

अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले राजकुमार राव अपने फैन्स के लिए दीवाली पर तोहफा लेकर आ रहे हैं। राजकुमार राव की फिल्म Made In China दीवाली पर रिलीज होने जा रही है। आज फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और ट्रेलर अगले हफ्ते आएगा।

Made In China में राजकुमार राव के साथ मौनी रॉय, बोमन ईरानी, गजराज राव, सुमित व्यास, अमायरा दस्तूर और परेश रावल नजर आने वाले हैं।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया। मोशन पोस्टर में इंडिया का जुगाड़ Made in China विखा हुआ है। फिल्म को निखिल मुसेल डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रोड्यूस दिनेश विजन कर रहे हैं।'

Also Read:

'सूर्यवंशी' से लेकर 'पृथ्वीराज' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' तक 2020 में आ रही हैं अक्षय कुमार की कई धमाकेदार फिल्में

पाकिस्तानी के आमंत्रण पर अमेरिका में परफॉर्म करने वाले थे दिलजीत दोसांझ, FWICE ने की वीजा रद्द करने की मांग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन