1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September: दो बीवियों के बीच फिर फंसे कार्तिक!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September: दो बीवियों के बीच फिर फंसे कार्तिक!

 Published : Sep 16, 2019 11:39 am IST,  Updated : Sep 16, 2019 11:39 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September: सुरेखा चाची को देखकर फूट-फूटकर रोई लीजा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September: नायरा, लीजा के लिए परेशान और कार्तिक नायरा को गले लगा लेता है। नायरा, कार्तिक से पूछती है कि क्या उसे मेरी बात पर भरोसा है कि लीजा झूठ बोल रही है। इसके बाद नायरा को पुरानी बातें याद आ जाती हैं कि कैसे कार्तिक ने उससे सवाल पूछा था कि होटल रूम में कुछ हुआ था या नहीं? इसके बाद नायरा कहती है कि नहीं कार्तिक तुम मुझपर भरोसा नहीं करते। इस पर कार्तिक कहता है- गड़े मुर्दे उखाड़ ही दिए हैं तो पूरी बात सुनो। मैंने तुमसे सवाल पूछने की गलती की तो तुमने जवाब ना देने की। दोनों में फिर से बहस होने लगती है और फिर दोनों ये कहते हैं कि हमें इस वक्त अखिलेश चाचू और लीजा के बारे में बात करनी चाहिए अपने बारे में नहीं।

इसके बाद कार्तिक और नायरा घर लौटते हैं, दोनों ही एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते लेकिन होना पड़ता है, नायरा कहती है कि कोई जरूरत हो तो बुला लेना मैं देर से सोती हूँ। कार्तिक कहता है कि खुद को अकेला मत समझना मैं तुम्हारे और लीजा के साथ हूं। इसके बाद नायरा, कार्तिक से कहती है कि उसे वेदिका को सच बता देना चाहिए। हम आज साथ बाहर गए थे और आगे भी जाना पड़ सकता है, वेदिका तुम्हारी पत्नी है उसे पता होना चाहिए। नायरा चली जाती है और पीछे से वेदिका आती है। वो कार्तिक से कहती है कि घर पर बात कर सकते थे दोनों को कैफे जाने की क्या जरूरत थी? कार्तिक कुछ जवाब नहीं देता है। वेदिका कहती है कि वो लाइफ पार्टनर है उसे हक है।

अगले दिन नायरा, लीजा से मिलने सिंहानिया हाउस जाती है। इसके बाद कार्तिक को पता चलता है कि नायरा, लीजा से मिलने गई है तो पीछे पीछे वो भी चला जाता है। इसके बाद वेदिका बाहर आती है और उसे पता चलता है वाइट गाड़ी नायरा लेकर गई है तो वो खूब गुस्सा होती है। नायरा, लीजा से मिलती है और लीजा को सपोर्ट करती है। लीजा खूब रोती है और नायरा उसे संभालती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September

कार्तिक की गाड़ी का रास्ते में पेट्रोल खत्म हो जाता है, उसे रास्ते में नायरा मिलती है। वो नायरा की गाड़ी में बैठ जाता है और चाची के बारे में सोचकर रोने लगता है नायरा, कार्तिक का हाथ पकड़कर उसे संभालती है। तभी वहां वेदिका आ जाती है और दोनों को हाथ पकड़ा देख लेती है। इसके बाद दोनों वेदिका को सफाई देते हैं। वेदिका नायरा को ताना मारती है और गाड़ी ड्राइव करने के लिए आगे आ जाती है।

इसके बाद वेदिका काफी गुस्से में गाड़ी चलाती है, कार्तिक कहता है आराम से चलाओ। वेदिका कहती है परेशान मत होइए मैं आपको सुरक्षित घर पहुंचा दूंगी। घर जाने के बाद वेदिका से कार्तिक कहता है कि तुम हमेशा ऐसे गाड़ी चलाती है, ऐसा है तो तुम ड्राइवर साथ ले जाया करो वर्ना चोट लग जाएगी। इस पर वेदिका कहती है कि चोट तो रोज लगती है लेकिन आपका ध्यान नहीं गया कभी। इसके बाद वेदिका सोचती है कि कुछ करना पड़ेगा।

उधर चाचू, लीजा को हर्ट करके काफी दुखी हैं और रो रहे होते हैं, तभी कार्तिक उन्हें देखता है और कहता है कि आपने बहुत गलत किया चाचू। नायरा, चाची को परेशान देखती है। तभी वेदिका वहां आ जाती है और नायरा को ताना मारती है लेकिन वेदिका समझाती है कि कभी-कभी जो हम देखते हैं वो सच नहीं होता है।

कल क्या आएगा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि लीजा गणेश पूजा वाले दिन कार्तिक के घर आई है और वहां सुरेखा चाची को देखकर गले लग जाती है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन