1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September: कार्तिक-नायरा को साथ देखकर विलेन बनी वेदिका!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September: कार्तिक-नायरा को साथ देखकर विलेन बनी वेदिका!

 Published : Sep 13, 2019 09:31 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 09:31 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September: कार्तिक और नायरा लीजा की परेशानियां कम करने के लिए साथ आते हैं लेकिन वेदिका बर्दाश्त नहीं कर पाती।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September: नायरा सोचती है कि कार्तिक को कैसे बताए अखिलेश चाचू और लीजा के बारे में बताएंगे तो क्या रिएक्शन होगा? वेदिका दादी से कहती है कि वो पापा के घर जाना चाहती है। वहां उनके सामान देखेगी तो पापा की याद आना कम हो सकेगा। दादी कार्तिक से कहती हैं कि वो वेदिका को लेकर जाए, लेकिन कार्तिक मना कर देता है। दरअसल नायरा ने उससे कहा होता है कि वो कुछ जरूरी बात करना चाहती है उससे और बाहर जाने को कहती है तो कार्तिक नायरा के साथ चला जाता है।

कार्तिक, नायरा से कहता है कि वो जल्दी उसे बताए। नायरा कहती है कि बैठो बताती हूं। रेस्टोरेंट में बैठकर दोनों को सारी पुरानी बातें याद आने लगती हैं, पहले इसी रेस्टोरेंट में दोनों आया करते थे। तभी वहा वेदिका कपकेक पैक कराने आती है, नायरा और कार्तिक को साथ देखकर वो हैरान रह जाती है और सोचती है कि कार्तिक ने कहा था वो ऑफिस जा रहे हैं तो यहां क्या कर रहे हैं? वो ये भी सोचती है कि कार्तिक और नायरा को जो भी बात करनी थी वो घर पर भी कर सकते थे और दुखी होकर वहां से चली जाती है।

कार्तिक को नायरा बताती है कि लीजा का बॉयफ्रेंड कोई और नहीं अखिलेश चाचू है। कार्तिक और नायरा इसके बाद लीजा और अखिलेश चाचू को रेस्टोरेंट में बुलाते हैं। लीजा वहां अखिलेश को देखकर खुश हो जाती है और उससे कहती है कि वो उससे बहुत प्यार करती है और उसे बहुत मिस करती थी। लेकिन अखिलेश उसे पहचानने से भी इनकार कर देता है। 

उधर सुरेखा अपने बच्चों लव और कुश से अखिलेश को लेकर बात करते हुए कहती है कि अपने पापा से डायरेक्ट बात किया करो मुझसे मत पूछा करो उनके बारे में मुझे कुछ नहीं पता। सुरेखा को बच्चों से इस तरह बात करता देख दादी और सुवर्णा परेशान हो जाते हैं और कहते हैं कि ये क्या तरीका है बात करने का? इस पर सुरेखा कहती है मेरे बारे में यहां कोई नहीं सोचता है।

लीजा को कार्तिक और नायरा घर छोड़ते हैं, लीजा के जाने के बाद नायरा खूब रोने लगती है। वो  बताती है कि लीजा की वजह से ही वो गोवा में सर्वाइव कर सकी वो नहीं होती तो वो कुछ नहीं कर पाती। नायरा को रोता देख कार्तिक इमोशनल हो जाता है और वो नायरा को गले लगा लेता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September

कल क्या आएगा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि कार्तिक और नायरा कार से कहीं साथ जा रहे हैं, नायरा और कार्तिक को साथ देखकर वेदिका गुस्सा हो जाती है। वो गाड़ी रुकवाती है नायरा गाड़ी से उतरती है और कहती है अब तुम संभालो। इस पर  वेदिका कहती है कोई मौका तो दे संभाल तो मैं सकती हूं। 

Also Read:

 

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को मिला दूसरा प्यार, अगले साल करेंगी शादी

KBC 11: 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज अब बनना चाहते हैं IAS

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन