1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना ही नहीं बल्कि ये स्टार्स भी फिल्मों में साड़ी पहनकर मचा चुके हैं धमाल

ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना ही नहीं बल्कि ये स्टार्स भी फिल्मों में साड़ी पहनकर मचा चुके हैं धमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 06:00 pm IST

आयुष्मान खुराना के अलावा कई बड़े फिल्म स्टार पहले ही फिल्मों में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ चुके हैं। जिन्होंने अपने साड़ी लुक से लोगों को दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थी।

 dream girl pooja ayushmann khurrana- India TV Hindi
 dream girl pooja ayushmann khurrana

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में अपने 'पूजा' के लुक के कारण काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में आयुष्मान ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो लड़की की तरह सिर्फ बोलता ही नहीं है बल्कि लड़कियों की तरह चलने-फिरने के साथ-साथ उनकी तरह गेटअप भी रखता है।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मां सीता के रोल में नजर आ रहे है। जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी है। इतना ही नहीं इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी आयुष्मान साड़ी पहनकर नजर आ जाते हैं।

ayushman khurrana
ayushman khurrana

आयुष्मान की इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां से फैशन का नया ट्रेंड शुरु होकर आता है। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई एक्टर साड़ी पहनकर पहली बार पर्दे में इस तरह नजर आ रहा है। इससे पहले भी कई बड़े फिल्म स्टार है। जिन्होंने अपने साड़ी लुक से लोगों को दिलों की धड़कने बढ़ा दी थी।

धोनी की पत्नी साक्षी नहीं है किसी एक्ट्रेस से कम, इटली में स्टनिंग अवतार में मना रही हैं हॉलिडे

raj kumar rao
raj kumar rao

राजकुमार राव

शानदार एक्टिंग के लिए माने जाने वाले राजकुमार राव भी साड़ी लुक में नजर आ चुके हैं। जी हां श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म 'स्त्री' में राजकुमार राव साड़ी लुक में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के एक गाना 'मिलेगी-मिलेगी' में वह साड़ी पहने हुए नजर आए।  

kamal hasan
kamal hasan

कमल हसन
चाची 420 फिल्म तो आपको याद ही होगी। साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में कमल हसन लीड रोल में थे। जिसमें उन्होंने एक औरत का रोल निभाया था। इस फिल्म में कमल हसन साड़ी पहन एक खूबसूरत बाई के रुप में नजर आए थें। जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल था।

जाह्नवी कपूर चुलबुली दुल्हन के अवतार में आईं सामने, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

amitabh bachchan
amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को आपने कई किरदार को निभाते हुए देखा होगा। वह एक शानदार एक्टर माने जाते हैं। लेकिन आप शायद ये बात नहीं जानते हो कि अमिताभ बच्चन मुकद्दर का सिकंदर फिल्म के गाने 'मेरे अंगने' में साड़ी लुक में नजर आए थें।

govinda
govinda

गोविंदा
सुपरस्टार गोविंदा की फिल्म 'आंटी नंबर वन' तो याद ही होगी। जिसमें गोविंदा साड़ी पहन आंटी के लुक में नजर आए थे। इस लुक ने दर्शकों के दिलों को काफी चुलबुलाया था।

ritesh deshmukh
ritesh deshmukh

रितेश देशमुख
हर किसी को अपनी एक्टिंग से गुदगुदाने वाले रितेश देशमुख भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ चुके हैं। जी हां फिल्म 'अपना सपना मनी मनी' में रितेश कई बार साड़ी के अलावा सलवार-सूट पहने हुए नजर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल