1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जाह्नवी कपूर चुलबुली दुल्हन के अवतार में आईं सामने, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

जाह्नवी कपूर चुलबुली दुल्हन के अवतार में आईं सामने, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 09:21 pm IST

जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमें वह एक चुलबुली दुल्हन के रुप में नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरे..

janhvi kapoor- India TV Hindi
janhvi kapoor Image Source : INSTRAGRAM

फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुंजन सक्सेना' के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह अपनी फैशन सेंस से तो हर किसी को इंप्रेस करती हुआ नजर आ ही जाती हैं। हाल में ही जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमें वह एक चुलबुली दुल्हन के रुप में नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) ने हाल में ही ब्राइड्स टुडे (Brides Today) के लिए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में जाह्नवी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभी तक जाह्नवी के 3 ब्राइडल लुक सामने आए है।

जाह्नवी के पहले लुक की बात करें तो वह फेमस फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के कलेक्शन के पिंक कलर के लहंगा के साथ डीप नेक ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ जाह्नवी ने फर वाले ग्लव्स भी पहने हुए है।

इस लुक के साथ जाह्नवी कपूर का जो मेकअप है उसके कारण उनकी काफी तारीफ हो रही हैं। जाह्नवी ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और पिंक कलर के आईलाइनर लगाया हुआ है। इस लुक में जाह्नवी काफी खूबूसरत नजर आ रही हैं।

इस लुक के साथ जाह्नवी ने खूबसूरत ईयररिंग्स और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने मेसी पोनीटेल बनाई हुई थी।

janhvi kapoor
Image Source : INSTRAGRAMjanhvi kapoor

वहीं जाह्नवी के दूसरे लुक की बात करें तो वह ग्रीन कलर के लहंगा में नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हैवी ईयररिंग्स पहने हुए नजर आ रही हैं।

janhvi kapoor
janhvi kapoor

तीसरे लुक की बात करें तो जाह्नवी कपूर सिग्नेचर स्टेप करती हुई नजर आईं। इस तस्वीर में जाह्नवी के अलावा डिजाइनर शांतनु और निखिल भी नजर आएं।

इस लुक में जाह्नवी ऑफ शोल्डर ग्रीन कलर का गाउन पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ जाह्नवी लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ गले में मोतियों का माला पहने हुए नजर आईं।

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह गुंजन सक्सेना 'रूही अफ्ज़ा', 'तख़्त' और 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल