सूर्यकुमार यादव बनाम रोहित शर्मा, 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव बनाम रोहित शर्मा, 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की गिनती इस फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, लेकिन पिछले काफी समय से उनके फॉर्म को लेकर टेंशन भी देखने को मिल रही है।
Published : Dec 13, 2025 11:02 pm IST, Updated : Dec 13, 2025 11:02 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मौजूदा फॉर्म अभी बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिल रहा है, जिसमें उनको लेकर काफी सवाल भी उठ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए सूर्या का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी है। सूर्यकुमार यादव की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। हम आपको सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 97 मैच खेले हैं तो वहीं रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 159 मुकाबले खेलने के साथ रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। हम आपको सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का 97-97 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। सूर्या ने 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 35.98 के औसत से 2771 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 32.45 के औसत से 2434 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा दोनों की गिनती इस फॉर्मेट के मैच विनर प्लेयर्स में की जाती है। सूर्यकुमार यादव ने 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 4 शतकीय और 21 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। रोहित शर्मा ने 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4 शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा दोनों को तेजी से रन बनाने से रोकना गेंदबाजों के लिए आसान काम नहीं होता है। सूर्या ने 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 155 छक्के और 249 चौके लगाए हैं। रोहित शर्मा का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 109 छक्के और 215 चौके लगाए थे।
5/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव जो अभी तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल चार शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं उनका एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 117 रनों की पारी है। रोहित शर्मा ने 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ रनों की पारी 118 रनों की खेली थी।
6/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव का 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट देखा जाए जो किसी भी बल्लेबाज के लिए इस फॉर्मेट में काफी अहम होता है वह 163.96 का है। रोहित शर्मा का 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 136.66 का था।