1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा संग शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं राजकुमार राव, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा संग शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं राजकुमार राव, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : Sep 19, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 02:49 pm IST

राजकुमार राव हाल ही में 'जजमेंटल है क्या' में नज़र आए थे, जबकि प्रियंका चोपड़ा की 'द स्काई इज पिंक' जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Rajkummar Rao and Priyanka Chopra- India TV Hindi
Rajkummar Rao and Priyanka Chopra

मुंबई: नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ जल्द ही काम करेंगे। इस पर राजकुमार का कहना है कि उन्हें प्रियंका संग काम करने का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही राजकुमार को इस बात की भी उम्मीद है कि फिल्म के लिए शूटिंग करने के दौरान दोनों साथ में एक अच्छा वक्त भी बिताएंगे।

मुंबई में बुधवार को अपनी फिल्म 'मेड इन चाइना' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राजकुमार ने मीडिया के साथ बात की और इस दौरान उनके साथ फिल्म में उनकी सह-कलाकार मौनी रॉय व निर्देशक मिखेल मुसाले एवं निर्माता दिनेश विजान भी मौजूद थे।

'द व्हाइट टाइगर' मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरविन्द अडिगा द्वारा इसी नाम से लिखित उपन्यास पर आधारित है।

इस प्रोजेक्ट के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए राजकुमार ने कहा, "मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हूं। यह एक बहुत ही अच्छी किताब है और इसकी एक खूबसूरत कहानी है। मैं (निर्देशक) रमिन (बहरानी) से मिला हूं। वह एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मुझे वाकई में फिल्म में प्रियंका के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका बेहद प्रतिभाशाली हैं इसलिए मुझे लगता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हम अच्छा समय बिताएंगे।"

बता दें कि राजकुमार राव हाल ही में 'जजेंटल है क्या' में कंगना रनौत के साथ नज़र आए थे। उनकी अपकमिंग मूवी 'मेड इन चाइना' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें उनके अपोजिट मौनी रॉय दिखाई देंगी।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा की 'द स्काई इज पिंक' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Also Read:

IIFA Awards 2019 के बेहतरीन पल, शाहिद-ईशान ने एक साथ किया डांस तो सलमान ने कैटरीना को किया चीयर

बचपन में ऐसे दिखते थे सुनील ग्रोवर, इंस्टा पर शेयर की Throwback फोटो और बताई चाहत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन