1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सौम्‍या टंडन के लिए गले की फांस बन गई खूबसूरती! 11वीं में मनचले ने भर दी थी रहमान डकैत की बेगम उल्फत की मांग

जब सौम्‍या टंडन के लिए गले की फांस बन गई खूबसूरती! 11वीं में मनचले ने भर दी थी रहमान डकैत की बेगम उल्फत की मांग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 13, 2025 09:57 pm IST,  Updated : Dec 13, 2025 10:43 pm IST

'धुरंधर' में 'भाभीजी घर पर हैं' की गोरी मेम यानी सौम्या टंडन ने रहमान डकैत की बेगम उल्फत की भूमिका निभाई है और खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच हम आपको सौम्या से जुड़ी एक ऐसी बात बताते हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

soumya tandon- India TV Hindi
धुरंधर में सौम्या टंडन ने रहमान डकैत की बेमग उल्फत की भूमिका निभाई है। Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE SAREGAMA MUSIC

सौम्या टंडन टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने कई टीवी शोज में अपने अभिनय का डंका बजाया है। खासतौर पर 'भाभीजी घर पर हैं' में अपने गोरी मेम के किरदार से तो उन्होंने खूब तहलका मचाया था। दर्शकों के बीच उनका किरदार खूब पसंद किया गया, लेकिन सौम्या ने कुछ सालों बाद इस कॉमेडी शो से दूरी बना ली। अब सौम्या, रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अक्षय खन्ना द्वारा निभाए किरदार रहमान डकैत की बेगम उल्फत का किरदार निभाया है। जैसे ही फिल्म में सौम्या की एंट्री हुई, हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया। इस बीच चलिए आपको सौम्या टंडन के बारे में एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

प्रोफेसर थे सौम्या टंडन के पिता

सौम्या टंडन का जन्म 3 नवंबर 1984 को भोपाल में हुआ था और उनका पालन-पोषण उज्जैन में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भोपाल और उज्जैन में ही की और फिर कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही पहले मॉडलिंग और फिर टेलीविजन की दुनिया में कदम जमाए। 2006 में फेमिना कवर गर्ल की फर्स्ट रनरअप भी रहीं, जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे और फिर अभिनय की दुनिया में भी मौके मिलने शुरू हो गए। सौम्या ने अपने पिता के निधन के बाद काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे इंड्स्ट्री का जाना-माना नाम बन गईं।

जब मुसीबत बन गई खूबसूरती

सौम्या टंडन टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं। लेकिन, एक बार यही खूबसूरती उनके लिए जंजाल बन गई थी। हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में सौम्या टंडन ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि कैसे कई बार इस खूबसूरती के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। सौम्या ने बताया कि उज्जैन में एक बार एक शख्स ने ठीक उनके सामने अपनी बाइक रोकी और उनकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस घटना से वह बुरी तरह सहम गई थीं।

11 क्लास में थीं सौम्या

सौम्या ने इसी बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि ये घटना जब उनके साथ हुई, वह सिर्फ 11वीं क्लास में थीं। वह सर्दी के दिन थे और अपने घर वापस आ रही थीं, तभी रास्ते में एक लड़के ने अपनी बाइक रोकी और उनकी मांग भर दी। इससे पहले कि वह उस लड़के को पहचान पातीं, वह जल्दी से भाग गया। दूसरी तरफ सौम्या भी इस घटना से काफी घबरा गई थीं, क्योंकि पहले तो उन्हें लगा कि ये शख्स उनके ऊपर एसिड फेंकने वाला है। डर और शॉक की वजह से वह जोर-जोर से चीखने लगीं, जिससे लड़का घबरा कर भाग गया। इस घटना से सौम्या बुरी तरह परेशान हो गई थीं। सौम्या ने ये भी बताया कि अक्सर लड़के उनसे बात करने और मिलने के लिए उन्हें चिट्ठियां दे जाते थे। इससे वह काफी समय तक डरी-सहमी रहती थीं।

ये भी पढ़ेंः मशहूर अभिनेता अखिल विश्वनाथ ने की खुदकुशी, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, घर में मिला शव

न्यूज रीडर थी बॉलीवुड की वन टेक क्वीन, शादीशुदा एक्टर से हुआ प्यार, बेटे के जन्म के 15 दिन बाद ही गंवाई जान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन