A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब हैरी मेट सेजल: इम्तियाज अली ने की शाहरुख खान की तारीफ

जब हैरी मेट सेजल: इम्तियाज अली ने की शाहरुख खान की तारीफ

इम्तियाज अली पहली बार अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं।

SRK- India TV Hindi
SRK

मुंबई: इम्तियाज अली पहली बार अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं। निर्देशक से जब शाहरुख के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो इम्तियाज ने बताया कि शाहरुख सुपरस्टार हैं लेकिन वो स्टारडम को कभी सेट पर लेकर नहीं आए। इम्तियाज ने संवाददाताओं को बताया, उनके साथ काम करना किसी अन्य अभिनेता के साथ काम करने जैसा ही था। वह एक बड़े स्टार हैं इसका एहसास आपको सिर्फ तब होता है जब आप सेट के आस-पास की भीड़ को देखते हैं। बाकी, वह एक फिल्म में जिस तरह से काम करते हैं, उससे आपको लगता ही नहीं कि वह एक स्टार हैं।

उन्होंने कहा, हम दोनों ही थियेटर की पृष्ठभूमि से आते हैं जिससे शाहरुख के साथ तालमेल बिठाना काफी आसान हो गया। उनके साथ काम करना आसान रहा। वह एक ऐसे बुनियादी थियेटर अभिनेता हैं जिनके लिए कहानी और सह-अभिनेता महत्वपूर्ण होता है। वह केवल अपना प्रदर्शन देने वाले अभिनेता हैं जिनके साथ मैंने काम किया।

इम्तियाज ने एक टूर गाइड को लेकर फिल्म बनाने के मूल विचार का सुझााव देने का श्रेय अपनी मां को दिया।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख के अपोजिट अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। यह फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

​(इनपुट- भाषा)

Latest Bollywood News