1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना की वजह से बॉलीवुड में हैं अनुष्का शर्मा

करीना की वजह से बॉलीवुड में हैं अनुष्का शर्मा

 Published : Jul 23, 2017 10:13 am IST,  Updated : Jul 23, 2017 10:13 am IST

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक बयान में अनुष्का ने बताया कि वो बॉलीवुड में हैं तो करीना कपूर की वजह से।

kareena- India TV Hindi
kareena

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक बयान में अनुष्का ने बताया कि वो बॉलीवुड में हैं तो करीना कपूर की वजह से। अनुष्का शर्मा का कहना है कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर खान द्वारा निभाए गए गीत नाम की लड़की के मस्तमौला किरदार ने उन्हें फिल्मों की दुनिया में आने के लिए आकर्षति किया।

अभिनेत्री ने कहा कि इम्तियाज अली ने जब हैरी मेट सेजल के रूप में उन्हें पहली बार अपनी किसी फिल्म का प्रस्ताव दिया और उनको इसका विषय काफी पसंद आया तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी।

जब हैरी मेट सेजल के ट्रेलर लांच के मौके पर यहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं काफी लंबे समय से इम्तियाज के साथ काम करने का इंतजार कर रही थी। मुझो याद है कि बीकानेर में अपने माता-पिता के साथ मैंने जब वी मेट देखी थी और मुझो यह एक शानदार फिल्म लगी थी। उस फिल्म में गीत करीना कपूर खान के किरदार को देखकर यह लगा कि मुझो भी फिल्मों में काम करना चाहिए। इस फिल्म में उनके :अली: साथ काम कर मुझो काफी मजा आया।

पहली बार अनुष्का फिल्म में एक गुजराती लड़की की भूमिका निभा रही है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की।

रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की एक साथ यह तीसरी फिल्म है।

‘जब हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन