A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंदर कुमार की मौत के बाद भी चलता रहेगा रेप केस, पत्नी ने दी अर्जी

इंदर कुमार की मौत के बाद भी चलता रहेगा रेप केस, पत्नी ने दी अर्जी

साल 2014 में इंदर कुमार पर 25 साल की एक मॉडल ने इंदर कुमार पर फिल्मों में काम देने के नाम पर रेप का आरोप लगाया था।

wife pallavi- India TV Hindi
inder kumar rape case

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का हाल ही में निधन हुआ है। इंदर की मौत के बाद इंदर पर चल रहा रेप केस बंद होने वाला था, लेकिन उनकी पत्नी पल्लवी ने कोर्ट में अर्जी देकर इसे न बंद करने की अपील की है। बता दें, साल 2014 में इंदर कुमार पर 25 साल की एक मॉडल ने रेप का आरोप लगाया था। कुछ वक्त पहले ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से इंदर कुमार का निधन हो गया। काम और पैसे की तंगी की वजह से इंदर डिप्रेशन में थे। इंदर पर रेप का केस भी चल रहा था इसलिए भी वह परेशान रहते थे।

इस तरह दी गई इंदर कुमार को अंतिम विदाई

मॉडल ने आरोप लगाया था कि इंदर ने बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर उनका शोषण किया था। इंदर इस आरोप से इनकार करते रहे, उनका कहना था कि उनका मॉडल के साथ रिश्ता जरूर था मगर वो दोनों की मर्जी से था। इंदर की पत्नी भी इंदर के इस बयान में उनके साथ थी। यही वजह है कि इंदर की मौत के बाद भी उनकी पत्नी पल्लवी इस केस में फैसला आने तक सुनवाई जारी रखना चाहती हैं। पल्लवी का मानना है कि वो ये केस जीतेंगी और उस लड़की के खिलाफ पति पर झूठा आरोप लगाने के खिलाफ केस करेंगी।

26 अगस्त को इंदर का 44वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी पत्नी पल्लवी कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में पल्लवी ने इंदर की तस्वीर के सामने केक रखा है। केक पर लिखा है ‘वी लव यू बूबू।‘ कैप्शन में पल्लवी ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे लव, मिस यू सो मच ☹’

इंदर की पत्नी ने कुछ यूं मनाया दिवंगत पति का जन्मदिन

इतना ही नहीं उनकी पत्नी ने इंदर के निधन के बाद अपने हाथों में उनके नाम का टैटू बनाया है। टैटू की तस्वीर भी पल्लवी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इंदर ने 20 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया है। इंदर सलमान के काफी करीबी माने जाते हैं।

जब अलविदा कह गए इंदर कुमार

Latest Bollywood News