1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी पल्लवी ने मनाया इंदर कुमार का जन्मदिन, इंस्टाग्राम पर लिखा ये मैसेज

पत्नी पल्लवी ने मनाया इंदर कुमार का जन्मदिन, इंस्टाग्राम पर लिखा ये मैसेज

 Published : Aug 27, 2017 01:25 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 01:27 pm IST

26 अगस्त को इंदर का 44वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी पत्नी पल्लवी कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है।

inder kumar birthday- India TV Hindi
inder kumar birthday

नई दिल्ली: 'तुमको न भूल पाएंगे' और 'वॉन्टेड' जैली फिल्मों में अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर चुके अभिनेता इंदर कुमार ने इसी साल 28 जुलाई को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। 43 साल के इंदर कॉर्डियक अरेस्ट की वजह से हमारे बीच से हमेशा-हमेशा के लिए चले गए। 

26 अगस्त को इंदर का 44वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी पत्नी पल्लवी कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में पल्लवी ने इंदर की तस्वीर के सामने केक रखा है। केक पर लिखा है ‘वी लव यू बूबू।‘ कैप्शन में पल्लवी ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे लव, मिस यू सो मच ☹’

इंदर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1996 में आई फिल्म 'मासूम' से की थी। इंदर को एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता था। इंदर ने 'तुमको न भूल पाएंगे', 'मसीहा', 'वॉन्टेड' और 'पेइंग गेस्ट' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन