A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारतीय सुपरहीरो 'नागराज' का किरदार निभा सकते हैं रणवीर सिंह, करण जौहर बनाएंगे फिल्म !

भारतीय सुपरहीरो 'नागराज' का किरदार निभा सकते हैं रणवीर सिंह, करण जौहर बनाएंगे फिल्म !

रणवीर सिंह की बात करें तो वो इन दिनों अपकमिंग मूवी '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वो 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म में नज़र आएंगे।

indian superhero nagraj ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह निभाएंगे 'नागराज' का किरदार

अगर आप 90 के दशक में पैदा हुए हैं तो आपने 'नागराज', 'चाचा चौधरी', 'पिंकी' और 'रमन' जैसी तमाम कॉमिक्स पढ़ी होंगी। कहानी की इस दुनिया में अपना बचपन बिताने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। आप जल्द ही सुपरहीरो 'नागराज' के कारनामों को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। खास बात ये है कि नागराज का रोल रणवीर सिंह निभा सकते हैं और करण जौहर इस फिल्म का निर्माण कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म मेकर करण जौहर से बातचीत चल रही है। साल 2022 में मूवी रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि,  इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

अमिताभ बच्चन और जया ने पिता हरिवंश राय बच्चन से पूछे मजेदार सवाल-जवाब, वायरल हो रहा है ये पुराना वीडियो

बता दें कि 'नागराज' नाम के भारतीय सुपरहीरो के किरदार को संजय गुप्ता ने गढ़ा था। राज कॉमिक्स ने इसका प्रकाशन किया था। 

रणवीर सिंह की बात करें तो वो इन दिनों अपकमिंग मूवी '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वो 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म में नज़र आएंगे। इससे साउथ की एक्ट्रेस शालिनी पांडे हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। 

Latest Bollywood News