1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन और जया ने पिता हरिवंश राय बच्चन से पूछे मजेदार सवाल-जवाब, वायरल हो रहा है ये पुराना वीडियो

अमिताभ बच्चन और जया ने पिता हरिवंश राय बच्चन से पूछे मजेदार सवाल-जवाब, वायरल हो रहा है ये पुराना वीडियो

 Published : Jan 12, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Jan 12, 2020 04:39 pm IST

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'गुलाबो सिताबो', 'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे' और 'झुंड' में नज़र आएंगे। 

amitabh bachchan throwback video- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पुराना वीडियो

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फोटोज, वीडियो, कविताएं, फनी और इमोशनल मैसेज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बीते दिनों को याद कर रहे हैं। इसमें बिग बी  अपने पिता हरिवंश राय बच्चन, मां तेजी बच्चन, पत्नी जया बच्चन और एक शख्स के साथ बैठकर खुशनुमा वक्त बिताते दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, 'ऐसे पल.. हमेशा प्यारे होते हैं और बार-बार जिए जाते हैं..।' ये वीडियो हरिवंश राय बच्चन के 80वें जन्मदिन का है। 

इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पिता हरिवंश संग मजेदार सवाल-जवाब कर रहे हैं। अमिताभ पिता से सवाल कर रहे हैं, 'आप जब 60 साल के हुए थे तो हमने उत्सव मनाया था। उस वक्त एक बात कही जाती थी, 'जब साठा तब पाठा', अब 80 साल के होने पर क्या कहा जाता है!' इसके बाद पीछे से जवाब आता है, 'लप्सी'। ये सुनकर सभी जोर से हंसने लगते हैं। फिर मां तेजी बच्चन बेटे अमिताभ को लप्सी का अर्थ समझाते हुए कहती हैं कि ये बहुत ही मीठा पदार्थ होता है। 

फिर सभी हरिवंश राय बच्चन से पूछते हैं कि जब 90 या 100 साल के होते हैं, तब क्या कहते हैं? इस पर वे कहते हैं कि जब 100 को हो जाऊंगा, तब बताऊंगा। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'गुलाबो सिताबो', 'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे' और 'झुंड' में नज़र आएंगे। हाल ही में बिग बी को हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन