बैंगलुरू: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वेडिंग रिसेप्शन कल रात बैंगलुरू के लीला होटल में हुआ। दोनों का ये रिसेप्शन बहुत ही रॉयल रहा। खूबसूरत कपल रणवीर और दीपिका ने ग्रैंड एंट्री ली। गोल्डन साड़ी में दीपिका और गोल्डन ब्लैक शेरवानी में रणवीर बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। इस रिसेप्शन में पीवी सिंधु, अनिल कुंबले और पी गोपीचंद जैसी कई हस्तियां पहुंची थीं।
दीपिका और रणवीर ने कल रिसेप्शन से पहले मीडिया के सामने आकर पोज़ दिया और खूब सारी तस्वीरें क्लिक कराईं, जो हम आपको कल दिखा चुके हैं। आज दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन की इनसाइड पिक्चर्स और वीडियोज हमारे हाथ लगे हैं। देखिए-
Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception
Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception