1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण का पल्लू संभालते दिखें रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण का पल्लू संभालते दिखें रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

 Published : Nov 21, 2018 08:04 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 08:09 pm IST

पत्नी दीपिका की साड़ी संभालते दिखें रणवीर सिंह, वीडिया वायरल हो रहा है।

deepveer- India TV Hindi
deepveer

बैंगलुरु: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बैंगलुरू रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मीडिया से मिलने से पहले दीपिका पादुकोण की साड़ी संभालते नजर आ रहे हैं उनके पति रणवीर सिंह। देखिए वीडियो...

दीपिका और रणवीर के इस रिसेप्शन में राहुल द्रविण और अनिल कुंबले के पहुंचने की संभावना है। राणा दग्गूबाती और प्रभास भी इस रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं। बैंगलुरू के सबसे महंगे होटल द लीला पैलेस में दोनों का रिसेप्शन होगा।

दीपिका और रणवीर ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए द लीला पैलेस, बंगलुरु को चुना क्योंकि दीपिका को इटैलियन क्यूजिन बहुत पसंद है। दीपिका से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज 18 से कहा- दीपिका ने अपने रिसेप्शन के लिए लीला को इसलिए चुना क्योंकि वहां New York Le Cirque का इटैलियन रेस्टोरेंट है. जो Le Cirque Signature के नाम से जाना जाता है। दीपिका और रणवीर को न्यूयॉर्क का यह रेस्टोरेंट पसंद है और बंगलुरु में उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें लीला की तरफ खींचा। दीपिका की मम्मी ने 2-3 बार जाकर खाने को चखा है। खाने में दक्षिण भारतीय व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है।

दीपिका जहां इस रिसेप्शन में गोल्डन साड़ी में नजर आईं वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। यह साड़ी भी दीपिका की मां की तरफ से दी गई है, जिसे सब्यासाची ने स्टाइल किया है। वहीं रणवीर का ड्रेस रोहित बल ने डिजाइन किया है।

Also Read:

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Deepika Padukone Ranveer Singh Reception Live: दुल्हन की तरह सजा दीपिका पादुकोण का घर, आज है रिसेप्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन