1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception: मां की गिफ्ट की हुईं गोल्डन साड़ी पहन दीपिका पादुकोण ने ढाया कहर, वहीं रणवीर सिंह दिखें ब्लैक-गोल्डन शेरवानी मे

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception: मां की गिफ्ट की हुईं गोल्डन साड़ी पहन दीपिका पादुकोण ने ढाया कहर, वहीं रणवीर सिंह दिखें ब्लैक-गोल्डन शेरवानी मे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2018 07:53 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 09:47 pm IST

बॉलीवुड के चहेते स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आज बेंगलुरु में पहला वेडिंग रिसेप्शन है। देखें दीपवीर की तस्वीरें।

DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चहेते स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आज बेंगलुरु में पहला वेडिंग रिसेप्शन है। बुधवार को रणवीर दीपिका बेंगलुरु पहुंच गए है। अपने दामाद का स्वागत खुद दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण ने किया। इस रिसेप्शन में साउथ एक्टर्स से लेकर स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के शामिल होने का अनुमान है। खबरों के मुताबिक, रिसेप्शन में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले नजर आ सकते हैं। हालांकि कोई भी बॉलीवुड सिलेब्स इसमें नजर नहीं आएगा।

DeepVeer
DeepVeer

दीपिका और रणवीर का बेंगलुरु के लीला होटल में शुरु हो गया है। वहीं दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस लुक में दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है।

जहां दीपिका गोल्डन सिल्क साड़ी में व्हाइट कलर के बाजुबंद ब्लाउज में नजर आईं। इसके साथ ही पर्ल और कुंदन की गोल्डन ज्वैलरी पहना हुआ है।  दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मांग में सिंदूर और हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ है।

DeepVeer
Image Source : YOGEN SHAHDeepVeer

वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने ब्लैक शेरवानी में गोल्डन एंब्राइड्री का पहना हुआ है।  इसके साथ ब्लैक कलर के जूते भी पहने हुए है। रणवीर का भी लुक परफेक्ट है। दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है।

दीपिका पादुकोण की इस खूबसूरत साड़ी की बात करें तो इसे दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण ने गिफ्ट की है। जो कि अंगाड़ी गैलेरिया से है। जिसे डिजाइन के. राधारमन ने की है।  जिसके साथ ही स्टाइल सब्यासाची ने दी है। 

वहीं रणवीर सिंह की इस गोल्ड एंब्राइड्री की हुई ब्लैक शेरवानी की बात करें तो इसे रोहित बल ने डिजाइन किया है। जिसे स्टाइल सब्यासाची ने दी है।

डिजाइनर सब्यासाची का दूसरों के आउटफिट्स में क्रेडिट लेने का है पुराना नाता, विरुष्का के कारण भी हुए थे ट्रोल

दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने पहनी सबसे मंहगी और खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग, कीमत उड़ा देगी होश

जानें आखिर कपल्स इंगेजमेंट रिंग बाएं हाथ की चौथी अंगूली में ही क्यों है पहनते, छिपा है ये लॉजिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल