1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने पहनी सबसे मंहगी और खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग, कीमत उड़ा देगी होश

दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने पहनी सबसे मंहगी और खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग, कीमत उड़ा देगी होश

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 16, 2018 08:45 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 08:45 pm IST

DeepVeer Wedding: दीपिका पादुकण ही नहीं सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा सहित कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों की इंगेजमेंट रिंग की कीमत करोड़ो में है। जानिए किस अभिनेत्री की इंगेजमेंट रिंग की कीमत क्या है।

Bollywood Actress  engagement rings price- India TV Hindi
Bollywood Actress  engagement rings price Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: करीब 6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध घए है। 14 और 15 नवंबर को दोनों से इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों के अलावा दीपिका पादुकोण अपनी आउटफिट्स और ज्वैलरी के कारण कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है। दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लुक में उनकी इंगेजमेंट रिंग साफ नजर आ रही है। जिसे देखकर हर कोई जानने को बेताब है कि आखिर इसकी कीमत क्या है।  

दीपिका पादुकण ही नहीं सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा सहित कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों की इंगेजमेंट रिंग की कीमत करोड़ो में है। जानिए किस अभिनेत्री की इंगेजमेंट रिंग की कीमत क्या है।

Deepika
Deepika

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के ज्लैवरी को लेकर कई बातें कह जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि उन्होंने ज्वैलरी में खई करोड़ रुपए खर्च किए है।  दीपिका की इंगेजमेंट रिंग की बात करें तो इसकी कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए है। ये सिंगल सोलिटेयर स्क्वेयर डायमंड रिंग है। दीपिका की इंगेजमेंट रिंग ही नहीं उनकी लुक के साथ-साथ चुनरी में लिखे शब्द भी काफी खूबसूरत थे। उनके रेड कलर के दुपट्टे पर सालों पुराना आर्शीवाद 'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा है जिसपर सोने (गोल्ड) का जरदोसी वर्क किया गया था । इस दुपट्टे को रणवीर की फैमिली ने दीपिका के लिए डिजाइन करवाया था।  

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

सोनम कपूर
सोनम कपूर के फैंस और हर कोई जानना चाहाता है कि आखिर किसने कितने लाख की इंगेजमेंट रिंग पहनी। खबरों के मुताबिक सोनम की इस सगाई की अंगूठी की कीमत 90 लाख बताई जा रही है। सोनम कपूर की अंगूठी ही नहीं उनका पूरा लुक भी शानदार रहा। मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक सोनम ने अपने स्टाइल पॉइंट्स को बरकरार रखा। वो हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत लगीं। मेहंदी पर सोनम ने शरारा और शादी में रानी पिंक लहंगा पहना. दोनों ड्रेसेस डिजाइनर अनुराधा वकील ने ही डिजाइन की थीं। वहीं, संगीत पर सोनम ने अबू जानी एंड संदीप खोसला का आइवरी गोल्‍ड लहंगा पहना। रिसेप्शन के मौके पर सोनम ने अपनी फेवरेट डिजाइनर अनामिका खन्ना की कस्टम मेड स्ट्राइप स्कर्ट और क्रॉप-टॉप पहना।

Anushka Sharma
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा
पिछले साल दिसंबर में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को 1 करोड़ की कीमत वाली अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर विराट ने एक खास तरह का डायमंड जड़वाया था, जिसे ऑस्ट्रिया के एक डिज़ाइनर ने बनाया था। इस रिंग की खासियत है कि इसे आप जिस भी एंगल से देखेंगे वह आपको अलग लगेगी।(जानें आखिर कपल्स इंगेजमेंट रिंग बाएं हाथ की चौथी अंगूली में ही क्यों है पहनते, छिपा है ये लॉजिक )

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor

करीना कपूर
स्टाइन और फैशनीस्ता करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ ने करीना को 5 कैरेट की प्लेटिनम बेंड रिंग दी थी। हालांकि इसकी कीमत का पता नहीं लग पाया है, लेकिन अंदाजा लगा सकते है कि छोटे नवाब का गिफ्ट महंगा तो होगा ही। (दीपिका पादुकोण का लहंगा ही नहीं कलीरे और चूड़ा भी है शानदार, जिनकी कीमत बताई जा रही है इतनी!)

Asin
Asin

असिन थोट्टुमकल
असिन की अंगूठी खासतौर पर उनके पति राहुल ने बनवाई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। यह रिंग 20 कैरेट सोलिटेयर से डिज़ाइन की हुई है। इसकी खासियत है कि इसमें असिन और राहुल के नाम का पहला अक्षर भी लिखा है।  

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी
लंदन बेस्ट बिज़नेसमैन राज कुंद्रा से शादी करने वाली शिल्पा शेट्टी बढ़ती उम्र के साथ-साथ और भी खूबसूरत और फिट होती जा रही हैं। उन्होंने अपनी शादी में लंहगा के साथ-साथ मंगलसूत्र भी बहुत ही मंहगा पहना था। एक रिपोर्ट के अनुसार राज ने शिल्पा को 20 कैलेट सोलिटेयर वाली रिंग पहनाई थी। जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।

genelia
genelia

जेनिलिया डिसूजा
जेनिलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक माने जाते हैं। 8 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी की। जेनलिया भी अपनी खूबूसरत अंगूठी को बड़े शान से लोगों को दिखाती हैं, हालांकि इसकी कीमत भी पता नहीं चल पाई है।

Rani
Rani

रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से चुपचाप इटली में शादी की थी। बाद में वह अपनी खूबसूरत रिंग का शो ऑफ करती नजर आई है। लेकिन इस बात का पता नहीं चल सका कि आखिर इसकी कीमत कितनी है।

Aishwarya Rai
Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी अभिषेक बच्चन से शानदार तरीके से हुई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन को अबिषेक ने कीब 50 लाख की रिंग पहनाई थी। जो कि 53 कैरेट सोलिटेयर से बनी है।

Vidhya Balan
Vidhya Balan

विद्या बालन
बॉलीबुड की बेहतर अदाकारा विद्या बालन ने खुद के लिए भारतीय ज्वैलरी चुना। उनके पति फेमस फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी करने के बाद विद्या को गोल्ड और रुबी से सजी हुई रिंग दी थी। जो कि बहुत ही यूनिक है। रुबी भविष्य में विद्या के चार्म को बरकरार रखेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल