मुंबई: बॉलीवुड की स्टनिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने मिस्टर राइट के साथ 7 फेरे ले लिए हैं। रणवीर और दीपिका अब ऑफिशियली पति पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी दोनों ही रीति रिवाजों से हुई है। इटली के लेक कोमो में दोनों की शादी हुई। जब से दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें आई हैं फैंस दीवाने बने फिर रहे हैं। हर जगह उनकी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।
Related Stories
तस्वीरों के साथ लोगों की नजर उनके जूलरी और कपड़ों पर भी गई। इन तस्वीरों में दीप और वीर की सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। इस रिंग का मॉडल बिल्कुल अलग है। आमतौर में अंगूठियों का शेप गोल डिजाइन में होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की इस इंगेजमेंट रिंग की कीमत 1.3 करोड़ से 2.7 करोड़ तक की है। दीपिका ने अपनी सारी उंगलियों में रिंग पहन रखी है, सारी ही अंगूठियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीपिका का ब्राइडल कलेक्श बहुत खास है, वो काफी खूबसूरत लग रही हैं, उनकी चुनरी भी काफी आकर्षक है, चुनरी में सौभाग्यवती भव: लिखा नजर आ रहा है।
सिंधी शादी वाली तस्वीर में रणवीर सिंह की भी इंगेजमेंट रिंग नजर आ रही है। रणवीर की अंगूठी की कीमत का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दोनों ही तस्वीरों में रणवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं, फैंस को दीपिका और रणवीर की शादी की दूसरी तस्वीरों का भी इंतजार है जिसमें उनका पूरा लुक दिखाई दे।
Also Read:
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी शादी की पहली तस्वीरें
सपना चौधरी को लड़कों ने किया परेशान, कार से उतारकर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल