1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण का लहंगा ही नहीं कलीरे और चूड़ा भी है शानदार, जिनकी कीमत बताई जा रही है इतनी!

दीपिका पादुकोण का लहंगा ही नहीं कलीरे और चूड़ा भी है शानदार, जिनकी कीमत बताई जा रही है इतनी!

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 16, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 03:55 pm IST

दीपिका पादुकोण ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। जिसके चुनरी पर 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा हुआ था। जो कि कापी वायरल हुआ। दीपिका का ये लुक सिंधी रीति रिवाज की शादी कराते वक्त का था। जिसमें उन्होंने चूड़ा और खूबसूरत से कलीरे भी पहने हुए थे।

DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer Image Source : INSTRAGRAM/RANVEER

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है। लेकिन अब भी फैंस  को और तस्वीरों का इंतजार है। दोनों तस्वीरों में रणवीर और दीपिका इतना ज्यादा खूबसूरत लग रहे है कि फैंस की नजरे हट नहीं रही हैं। इन 2 तस्वीरों ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अगर आप दुल्हन दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह ब्राइडल लुक में सबसे अच्छी लग रही थी।

जहां उन्होंने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। जिसके चुनरी पर 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा हुआ था। जो कि कापी वायरल हुआ। दीपिका का ये लुक सिंधी रीति रिवाज की शादी कराते वक्त का था। जिसमें उन्होंने चूड़ा और खूबसूरत से कलीरे भी पहने हुए थे।

DeepVeer
DeepVeer

पंजाबी और सिंधी शादियों में दुल्हन के लिए चूड़ा और कलीरा पहनना जरूरी होता है और दीपिका पादुकोण ने भी एकदम ट्रेडिशनल लाल और सुनहरे रंग का सिंपल चूड़ा पहन रखा था और गोल्डन कलर के उनके कलीरे पर बेहद खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी।

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में दीपिका के एक फैन क्लब ने बताया है कि यह कलीरे और चूड़ा राहुल लूथरा के रा-बता कलेक्शन में से है। लेकिन जब इनकी वेबसाइट में खोजा गया तो इस डिजाइन के कलीरे न मिली। लेकिन दूसरे कलीरों की कीमत 20 हजार के ऊपर ही है।  अगर वास्तव में दीपिका के कलीरे यहीं से खरीदे गए है तो इनकी भी कीमत 20 हजार से ऊपर ही होगी।

आपको बता दें कि ऱणवीर-दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी की है।

दीपिका लाल रंग के जोड़े में दिखीं बेहद खूबसूरत, चुनरी में लिखा है बुजुर्गों का आर्शीवाद

दीपिका के साथ इन अभिनेत्रियों से अपनी शादी में पहना इतने लाख का शादी का जोड़ा, जानिए किसने पहना सबसे मंहगा लंहगा

Deepika-Ranveer Wedding: रणवीर ने दीपिका के लिए खरीदा 20 लाख का मंगलसूत्र, साथ ही दुल्हन पहनेंगी इतने करोड़ के गहने

सोनम ने कराएं थे अपने कलीरे कस्टमाइज

सोनम कपूर की शादी तो आपको याद ही होगी। उनके लुक के साथ-साथ कलीरे काफी ट्रेंड हो रहे थे। उनके कलीरे में खूबसूरत मोर बनी हुई थी। जो कि सबसे अलग थी। जिसके पंख पर कुंदन वर्क भी किया गया था। सोनम से अपने कलीरों को कस्टमाइज कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल