1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Deepika-Ranveer Wedding: रणवीर ने दीपिका के लिए खरीदा 20 लाख का मंगलसूत्र, साथ ही दुल्हन पहनेंगी इतने करोड़ के गहने

Deepika-Ranveer Wedding: रणवीर ने दीपिका के लिए खरीदा 20 लाख का मंगलसूत्र, साथ ही दुल्हन पहनेंगी इतने करोड़ के गहने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 04:07 pm IST

Deepika-Ranveer Wedding: शादी की बात हो तो सबसे अहम होते हैं दोनों के आउटफिट्स इसलिए इन दोनों क्यूट कपल ने बॉलीवुड के चहेते डिजाइनर सब्यसाची को इसके लिए चुना है। साथ ही जानें और अंदर की बात।

DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी, दीप‍िका पादुकोण-रणवीर सिंह ने बुधवार को कोंकणी रस्म से शादी कर ली। आज दोनों सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे। जिसके कारण देश में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग टॉपिक यही बना हुआ है। यहीं नहीं शादी को लेकर भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी दिलचस्पी है। जो लगातार ट्रेंड कर रहा है। हर कोई दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरे देखना चाहते है। फिल्मफेयर के मुताबिक आज शाम 6 बजे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की तस्वीर शेयर करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि कोंकणी और सिंधी दोनों रीति रिवाज की तस्वीर आज शाम 6 बजे हमारे सामने होगी। लेकिन सोशल मीडिया में दीपिका के आज के लुक को लेकर कफी चर्चाएं चल रही है। दोनों की शादी शादी की जानकारियां सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर का कैसा लुक होगा।

आपको बता दें कि आज सिंधी रीति रिवाज से होगीष इसके बाद 21 नंवबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन होगा। वहीं 28 नंवबर को मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के लिए ग्रैंड पाटी रखी जाएगी। दीपिका व्हाइट-गोल्डन कलर का लहंगे पहन बनी दुल्हन, रणवीर ने भी पहनी व्हाइट शेरवानी, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Deepveer Wedding Venue
Deepveer Wedding Venue

शादी की बात हो तो सबसे अहम होते हैं दोनों के आउटफिट्स इसलिए इन दोनों क्यूट कपल ने बॉलीवुड के चहेते डिजाइनर सब्यसाची को इसके लिए चुना है। ट्रेडिशनल परिधानों के लिए फेमस सब्यसाची ने खास कारीगरी के साथ दोनों स्टार्स की ड्रेस को तैयार किया है।

DeepVeer Wedding: रणवीर सिंह शादी छोड़ संन्यास लेने गए, लेकिन दीपिका के पिता ने यूं मनाया!

मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए और इसके अलावा दीपिका ने भी 2 नेकलेस लिए हैं, उनकी बाकी ज्वैलरी भी खरीदी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि उनके पूरे गहनों की कीमत 1 करोड़ रुपए है।  

रिपोर्टेस के अनुसार दीपिका और रणवीर ने शादी की शॉपिंग मुंबई के अंधेरी की एक शोरूम से की। इनकी शादी की शॉपिंग प्री-प्लांड थी।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका-रणवीर की शादी कलर कॉर्डिनेटेड होगी। फैमिली मेंबर्स के साथ ही वेटर्स को भी ड्रेस कोड फॉलो करना होगा। जिसका नमूना कोंकणी शादी में देखने को मिल गया है। रणवीर-दीपिका के अलावा अन्य लोग भी व्हाइट गोल्डन थीम के कपड़ो पर ही नजर आएं।

इसके लिए एक बॉन्ड भी साइन किया गया है। जाहिर है कि दीपवीर की शादी में सभी पकवान बेहद खास होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल