1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. DeepVeer Wedding: रणवीर सिंह शादी छोड़ संन्यास लेने गए, लेकिन दीपिका के पिता ने यूं मनाया!

DeepVeer Wedding: रणवीर सिंह शादी छोड़ संन्यास लेने गए, लेकिन दीपिका के पिता ने यूं मनाया!

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 14, 2018 09:48 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 10:41 pm IST

रणवीर-दीपिका ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की। आपको बता दें कि कोंकणी रीति रिवाज में 7 नहीं केवल 4 फेरे लिए जाते है। लेकिन शादी के दिन कुछ ऐसा हुआ कि रणवीर सिंह सन्यास लेने जा रहे थे। लेकिन दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण ने शादी के लिए किसी तरह से उन्हें तैयार लिया है।

Deepveer- India TV Hindi
Deepveer

धर्म डेस्क: दीपिका पादुकोण और ऱणवीर सिंह के शादी की खबरें इन दिनों काफी खुर्खियों में है। हो भी क्यों न बॉलीवुड के सबसे चेहते स्टार रणवीर-दीपिका इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की। आपको बता दें कि कोंकणी रीति रिवाज में 7 नहीं केवल 4 फेरे लिए जाते है। लेकिन शादी के दिन कुछ ऐसा हुआ कि रणवीर सिंह सन्यास लेने जा रहे थे। लेकिन दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण ने शादी के लिए किसी तरह से उन्हें तैयार कर लिया था।

अरे घबराने की जरुरत नहीं है। दरअसल कोंकणी शादी में काशी यात्रा का एक रस्म है। जिसमें काफी शरारत और मजाक होता है। इस रस्म में दूल्हा प्रतीकात्मक तौर पर सभी सांसरिक सुखों को त्यागकर काशी की ओर प्रस्थान करता है। ऐसे में दुल्हन के पिता दुल्हे को रोक कर अनुरोध करते हैं कि वह उनकी बेटी से शादी करे।

इस रस्म में दुल्हे को मनाने के लिए कई गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं। आपको बता दें कि कोंकणी शादी में काशी यात्रा को मिलाकर कुल नौ रिवाज होते हैं। ये नौ रिवाज हैं- उडिडा मुहूर्त, मंडप पूजा, कन्यादान, कस्थली, सप्तपदी, होन्टी भोर्चे, वार उभर्चे।

दीपिका व्हाइट-गोल्डन कलर का लहंगे पहन बनी दुल्हन, रणवीर ने भी पहनी व्हाइट शेरवानी, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

दीपिका-रणवीर की कोंकणी रीति-रिवाज के साथ हुई शादी, जानें इसकी रस्मों के बारे में

दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को इटली में करेंगे सिंधी रीति-रिवाज से शादी, जानें इसकी रस्मों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल