1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को इटली में करेंगे सिंधी रीति-रिवाज से शादी, जानें इसकी रस्मों के बारें में

दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को इटली में करेंगे सिंधी रीति-रिवाज से शादी, जानें इसकी रस्मों के बारें में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 04:58 pm IST

15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी होगी, क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते है। दोनों इचली के लेक कोमों में शादी कर रहे है। जानें सिंधी रीति-रिवाजों के बारें में।

DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer Image Source : INSTAGRAM

ई दिल्ली: आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कोंकणी रीति-रिवाज के साथ शादी की। अब 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी होगी, क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते है। दोनों इचली के लेक कोमों में शादी कर रहे है। जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे। जिसमें दीपिका और रणवीर के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होगे।    

दीपिका-रणवीर की शादी इटली में होना ही खास नहीं है बल्कि 2 रीति रिवाज के साथ शादी होना बड़ी बात है।

आइए जानते है दीपिका और रणवीर सिंह की शादी के सिंधी रीति-रिवाज की रस्मों के बारें में।

कच्ची मिश्री

जब लड़का-लड़की की शादी फिक्स हो जाती है तो एक दोनों परिवारों के बीच मिलाप होता है।

पक्की मिश्री
इसे इंगेजमेंट के रुप में रस्म की जाती है। जिसके साथ ही शादी के रस्मों की शुरुआत हो जाती है।

देव बिठाना
यह एक रस्म दूल्हा औऱ दुल्हन दोनों जगहों पर होती है। ये रस्म हो जाने के बाद दोनों लोग घर से बाहर नहीं जाते है।

लाड़ा
यह पंजाबियों की रस्म होती है। जिसमें संगीत होता है। जिसे लांड़ा सेरेमनी कहा जाता है।

टिह
इस रस्म में दुल्हन के पंडित दूल्हा के घर चावल, चीनी, मसाले, 21 मिठाइयां, नारियल, 9 खजूर और हरे रंग का सिल्क का धागा लेकर जाते हैं। फिर वो दूल्हे के घर पर पूजा करते हैं।

खरी पूजन औक खीरम खत यह बहुत ही खास रिवाज माने जाते है। घरी पूजन में दूल्हा और दुल्हन के घर पंडित जी दोनों को अलग-अलग पूजा कराते हैं। इस दौरान दोनों के हाथों को आटे से भरा जाता है। इसका संदेश ये है कि इनका दांपत्य जीवन समृद्ध और परिपूर्ण रहे। इसी तरह खीरम सत रिवाज भी होता है। इसमें आराध्य की पूजा कच्चे दूध से की जाती है और बाद में इसे प्रसाद के तौर पर बांट दिया जाता है।

पीर वारी
जहां पीर वारी में दुल्हन के परिवार वाले दुल्हे की लंबाई एक धागे से मापते है और सिरे पर गांठ लगा देतै है।

गरो धागो
इस रस्म में पूर्वजों का ध्यान किया जाता है। बाद में  बाद में दूल्हा-दुल्हन की कलाई पर कलावा बांधा जाता है।

रस्म सागरी
इसमें दूल्हे के परिवार की महिलाएं दुल्हन को पहले फूलों से बने आभूषण पहनाती हैं। इसके बाद दुल्हन का परिचय दूल्हे के परिवार से कराया जाता है और फिर दुल्हन को गिफ्ट दिए जाते हैं। इस रस्म के बाद बारात और फिर दुल्हे की पैर पखरई होती है।

पल्ली-पल्लो
इस रस्म में दूल्हे के गले में लगे वस्त्र को दुल्हन की चुनरी से बांधा जाता है।

हथिलो
इस रस्म है जिसमें दुल्हा-दुल्हन का हाथ एक ही लाल वस्त्र से बांधा जाता है। दोनों ईश्वर से भावी जीवन के लिए आशीष मांगते हैं। इसके बाद फेरे होते हैं

दीपिका-रणवीर की कोंकणी रीति-रिवाज के साथ हुई शादी, जानें इसकी रस्मों के बारे में

पति-पत्नी हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी

दीपिका -रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में रचाई शादी, देखें वेन्यू की इनसाइड तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल