1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका व्हाइट-गोल्डन कलर का लहंगे पहन बनी दुल्हन, रणवीर ने भी पहनी व्हाइट शेरवानी, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

दीपिका व्हाइट-गोल्डन कलर का लहंगे पहन बनी दुल्हन, रणवीर ने भी पहनी व्हाइट शेरवानी, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 14, 2018 08:30 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 08:37 pm IST

रणवीर-दीपिका ने इटली की लेक कोमो में शादी की। इस अवसर में व्हाइ-गोल्डनट थीम रखी गई थी। इसके साथ ही रणवीर सिंह सी बोट के सहारे वेव्यू में पहुंचे। वहीं हर कोई व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आएं।

Deepika and ranveer- India TV Hindi
Deepika and ranveer Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: दीपिका-रणवीर की कोंकणी रीति रिवाज के साथ आज शादी के बंधन में बंध गए है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। रणवीर-दीपिका ने इटली की लेक कोमो में शादी की। इस अवसर में व्हाइट -गोल्डन थीम रखी गई थी। इसके साथ ही रणवीर सिंह सी बोट के सहारे वेव्यू में पहुंचे। वहीं हर कोई व्हाइट-गोल्डन कलर के आउटफिट्स में नजर आएं।

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरें में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साफ नजर आ रहे है। जहां दीपिका व्हाइट और गोल्डन कलर के लहंगा के साथ कुंदन ज्वैलरी पहने हुए है। लहंगे में गोल्डन एंब्राइडी वर्क किया हुआ है। इसके साथ ही बालों में 'बन' के साथ फूल लगाए हुए है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं रणवीर सिंह व्हाइट कलर के शेरवानी में नजर आ रहे है। अभी यह बात सामने नहीं आईं है कि आखिर दोनों ने किस फैशन डिजाइनर के कपड़े पहने है। (दीपिका-रणवीर की कोंकणी रीति-रिवाज के साथ हुई शादी, जानें इसकी रस्मों के बारे में )

एक तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जलवा के साथ वेन्य की ओर जा रही है। जिसमें उन्होंने हाथों पर गोल्डन बैग भी ले रखा है। (दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को इटली में करेंगे सिंधी रीति-रिवाज से शादी, जानें इसकी रस्मों के बारें में)

वहीं रणवीर सिंह के पिता और बहन भी व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आएं।

वहां आने वाले गेस्ट भी व्हाइट और गोल्ड तीम के आउटफिट्स पहनकर नजर आ रहे है। जो कि पूरे कोंकणी रीति-रिवाज के अनुसार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल