1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डिजाइनर सब्यासाची का दूसरों के आउटफिट्स में क्रेडिट लेने का है पुराना नाता, विरुष्का के कारण भी हुए थे ट्रोल

डिजाइनर सब्यासाची का दूसरों के आउटफिट्स में क्रेडिट लेने का है पुराना नाता, विरुष्का के कारण भी हुए थे ट्रोल

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 21, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 04:49 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर-दीपिका के डिजाइनर परिधान की हो रही है। लेकिन इन पर एक सवाल भी उठ गया है, जिसकी वजह से डिजाइनर सब्यासाची को ट्रोल किया जा रहा है।

Sabyasachi - India TV Hindi
Sabyasachi Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  ने 14-15 नवंबर को इटली में 2 रीति-रिवाज के साथ शादी की। दोनों ने इटली के लेक कोमों में शादी के बंधन में बंध गए है। शादी के साथ सबसे ज्यादा चर्चा थी कि आखिर दोनों के कपड़े किसने डिजाइन किया। दीपवीर के पारंपरिक लिबास को पॉपुलर डिजाइनर सब्यासाची ने तैयार किया है। लेकिन अब उनके ऊपर अंगुली उठ करही है। सब्यासाची को सोशल मीडिया में काफी ट्रोल किया है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है जब दूसरे के आउटफिट्स को सब्यासाची ने खुद को क्रेडिट दिया हो। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में भी वह काफी ट्रोल हुए थे। जानें क्यों।

 दरअसल 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने कोंकणी रीति रिवाज के साथ शादी की। दोनों की तस्वीरों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में यह कपल बहुत ही खबूसरत लग रहा है।

सब्यासाची मुखर्जी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में कांजीवम साड़ी की तस्वीरें डालते हुए पोस्ट किया कि वह उनके कलेक्शन में से है। उन्होंने इस खूबसूरत सी सिल्क साड़ी को डिजाइन किया है।  लेकिन ऐसा नहीं है। दीपिका पादुकोण की गोल्डन साड़ी जो उन्होंने कोंकणी शादी में पहनी थी वो उनकी मां उज्जला पादुकोण ने गिफ्ट की है। उन्होंने साड़ी में कुछ और कारीगरी करने के लिए सब्यासाची को दिया था। साड़ी बेंगलुरु के अंगाड़ी गैलेरिया से खरीदी गई थी।

साड़ी को लेकर सब्यासाची काफी ट्रोल हुए। इस बारें में खुद अंगाड़ी गैलेरिया भी कमेंट किया। इतना ही नहीं सब्यासाची के फैन्स से भी उन्हें खरी खोटी सुनाई।  जिसके बाद सब्यासाची ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक नोटिफिकेशन डाली। जिसमें उन्होंने अंगाड़ी गैलेरिया को केड्रिट दिया।

ऐसा नहीं है कि इतने बड़े डिजाइनर से पहली बार ये गलती है बल्कि पहले भी फेमस हस्ती की शादी में ऐसा कर चुके है। जी हां विराट कोहली और अनुष्का की शादी के परिधानों को उन्होंने खुद के डिजाइन किए हुए बताएं थे। लेकिन ऐसा नहीं था वह विराट कोहली के ड्रेसअप को डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने बनाया था। सब्यासाची से दूसरी बार हुई गलती से सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल