1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Deepika Padukone-Ranveer singh Wedding Reception: सामने आया दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड

Deepika Padukone-Ranveer singh Wedding Reception: सामने आया दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड

 Published : Nov 21, 2018 06:49 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 06:49 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीरें सामने आ गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने यह कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण-रणवीर...- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद आज बैंगलुरू में दोनों का पहला रिसेप्शन है। यह रिसेप्शन दीपिका के घरवालों की तरफ से है। वेडिंग वेन्यू से अब तो तस्वीरें भी आनी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच दीपिका और रणवीर के मुंबई वाले रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने यह रिसेप्शन कार्ड शेयर किया है। मरून कलर के इस कार्ड में गोल्डन कलर से इन्वाइट लिखा गया है। यह पार्टी दीपिका-रणवीर ने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए रखी है, 1 दिसंबर शनिवार को होटल हयात में रात 9 बजे यह सेलिब्रेशन होगा। जिसमें दीप-वीर ने सभी बॉलीवुड दोस्तों को इन्वाइट किया है।

मनीषा ने यह कार्ड तब शेयर किया जब एक फैन ने उनसे कहा कि क्या उन्हें इन्वाइट किया गया है। दरअसल मनीषा ने दीपिका रणवीर को शादी की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो शहर से बाहर हैं इसलिए सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाएंगी। मनीषा के इस ट्वीट पर एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि क्या उन्हें इन्वाइट भी किया गया है, या वो यूं ही सफाई दे रही हैं। इस पर मनीषा ने कार्ड की तस्वीर शेयर की और लिखा- अक्सर वो सफाई देना नहीं पसंद करती हैं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

दीपिका और रणवीर का बैंगलुरू वाला रिसेप्शन थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। रिसेप्शन की हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।

आज की पार्टी में अनिल कुंबले और राहुल गांधी पहुंच सकते हैं। वेडिंग रिसेप्शन द लीला पैलेस में होगा। दीपिका की मम्मी उज्जला पादुकोण खाने की तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। मेन्यू में दक्षिण भारतीय व्यंजन को प्राथमिकता दी गई है। शादी की तरह रिसेप्शन में भी दीपिका और रणवीर, सब्यसाची मुखर्जी का आउटफिट पहनेंगे।

Also Read:

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Deepika Padukone Ranveer Singh Reception Live: दुल्हन की तरह सजा दीपिका पादुकोण का घर, आज है रिसेप्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन