1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये क्या नई नवेली दुल्हन को सीढ़ियों पर छोड़ एस्केलेटर पर चले गए रणवीर सिंह, वीडियो हुआ वायरल

ये क्या नई नवेली दुल्हन को सीढ़ियों पर छोड़ एस्केलेटर पर चले गए रणवीर सिंह, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Nov 21, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 04:23 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आज बैंगलोर में रिसेप्शन होगा। दीपिका और रणवीर बैंगलुरू पहुंच चुके हैं।

दीपिका-रणवीर- India TV Hindi
दीपिका-रणवीर

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आज बैंगलुरू में रिसेप्शन होगा। दोनों सितारे बैंगलुरू पहुंच चुके हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पर हैं। दोनों बैंगलुरू के लिए फ्लाइट लेने जा रहे थे। इस वीडियो में दीपिका जहां सीढ़ियों पर हैं वहीं रणवीर सिंह एस्केलेटर पर नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है रणवीर बहुत थके हुए हैं और उन्हें सीढ़ियों से चलकर जाने की हिम्मत नहीं थी, वहीं दूसरी तरफ दीपिका अपने लॉन्ग अनारकली सूट को संभालने की चक्कर में सीढ़ियों से चलकर जा रही हैं। देखिए वीडियो-

यह वीडियो वायरल होने के बाद दीपिका रणवीर के फैंस भी मजे ले रहे हैं। कोई कह रहा है कि दीपिका वर्कआउट नहीं मिस करना चाहती हैं, तो कोई यह कह रहा है कि अगर रणवीर सीढ़ियों से चलते तो वो नॉर्मल लगते। 

बता दें, दीप और वीर का आज बैंगलुरू में रिसेप्शन है। यह पार्टी दीपिका के माता-पिता की तरफ से है। दीपिका और रणवीर का एक और रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को होगा। इस रिसेप्शन में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग शामिल होंगे।

रिसेप्शन बेंगलुरू के होटल 'द लीला' में होने वाला है।  दीपिका के पेरेंट्स ने रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरुम को बुक किया है। जिसकी एक दिन की कीमत बहुत ज्यादा है। होटल में सेलिब्रेशन के लिए 18 वेन्यू हैं। ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्कॉयर फुट है। सिटिंग के लिए इस हॉल में 600 थियेटर स्टाइल 240 क्लासरूम, 80 यू-शेप, 80 बोर्ड रूम, 240 सिट डाउन बुफे और 200 क्लस्टर स्टाइल कैपेसिटी है। इस होटल में खाने के लिए भी बहुत पैसा खर्च किया गया है। हॉलरूम में डिनर के लिए प्रति व्यक्ति का खर्चा 3000 रुपए है। यह होटल सिर्फ डिनर नहीं बल्कि ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों के लिए बुक किया गया है। जिसके मुताबिक एक व्यक्ति का खाने का खर्चा 7200 रूपए है।

आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका की शादी में लगभग 25-30 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अब सभी को दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन पार्टी में ड्रेसेस का है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट कपल रिसेप्शन में कैसे लगने वाले हैं। 

Also Read:

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Deepika Padukone Ranveer Singh Reception Live: दुल्हन की तरह सजा दीपिका पादुकोण का घर, आज है रिसेप्शन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन