राजकुमार राव की फिल्म 'रुही अफजा' और इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' की बॉक्स-ऑफिस पर एक ही दिन भिड़त होने वाली है।
Irrfan khan and rajkummar rao
इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम और राजकुमार राव की फिल्म रुही अफजा की रिलिजिंग डेट अनाउंस कर दी गई है। यह दोनों फिल्में 17 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली हैं। दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं।
अंग्रेजी मीडियम को होमी अदाजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में इरफान खान के साथ करीना कपूर और राधिका मदान अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं रुही अफजा के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने गुरुवार को फिल्म की रिलीज डे अनाउंस की है।
आपको बता दें अंग्रेजी मीडियम 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है और इस फिल्म से ही इरफान खान कैंसर का इलाज करवाने के बाद कमबैक कर रहे हैं। इरफान खान कैंसर का इलाज करवाने के लिए लंदन गए थे।
वहीं 'रुही अफजा' में राजकुमार राव के साथ जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को हार्दिक मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। दिनेश विजन के साथ राजकुमार राव इससे पहले 'स्त्री' में काम कर चुके हैं।