A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन-सारा अली खान की कुली नंबर 1 रीमेक में दिशा पाटनी होंगी दूसरी लीड एक्ट्रेस? पढ़ें डिटेल्स

वरुण धवन-सारा अली खान की कुली नंबर 1 रीमेक में दिशा पाटनी होंगी दूसरी लीड एक्ट्रेस? पढ़ें डिटेल्स

दिशा पाटनी (Disha Patani) को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर 'कुली नंबर 1' के रीमेक में दूसरी लीड एक्ट्रेस के रूप में नज़र आएंगी।

Disha Patani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Disha Patani

दिशा पाटनी (Disha Patani) को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर 'कुली नंबर 1' के रीमेक में दूसरी लीड एक्ट्रेस के रूप में नज़र आएंगी। हालांकि फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया कि दिशा इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। सूत्र ने कहा- ''ये रोल बड़ा नहीं है इसलिए कोई A लिस्टर एक्ट्रेस ये रोल नहीं करेगी।'' 

मेकर्स ने अभी तक इस किरदार के लिए किसी नाम की अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि ये घोषणा ज़रूर हो चुकी है कि कादर खान का रोल परेश रावल करेंगे। ऑरिजनल फिल्म में कादर खान ने करिश्मा कपूर के पिता होशियार चंद का रोल किया था। रीमेक में परेश रावल, सारा के पिता के रोल में नज़र आएंगे।

सूत्र ने अखबार को कहा- ''फिल्म में वो सारा के पिता के रोल में नज़र आएंगे। फिल्म का ह्यूमर उनके इर्द-गिर्द घूमेगा।''

खबरों के मुताबिक, फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग बैंकॉक में अगस्त में शुरू होगी। वहां 20 दिन शूट करने के बाद टीम गोवा चली जाएगी।

'कुली नंबर 1' एक कुली की कहानी थी, जो शादी करने के लिए खुद को अमीर दिखाता है। फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे।

इसका रीमेक डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे और ये फिल्म 1 मई, 2020 को रिलीज़ होगी।

Also Read:

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे से नहीं हटा पा रहे नज़रें, हिमाचल प्रदेश से एक और तस्वीर वायरल

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से हैरान हैं 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी, दिया ये बयान

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर तनुश्री दत्ता का बयान आया सामने, किया 'दंगल' गर्ल का सपोर्ट

Latest Bollywood News

Related Video