1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्यूषा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज का अब इस लड़की संग जुड़ा नाम

प्रत्यूषा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज का अब इस लड़की संग जुड़ा नाम

अभिनेता राहुल राज टीवी कार्यक्रम 'बालिका वधू' स्टार और गर्लफ्रेंड प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के आरोपी हैं।

sita narain rahul raj pratyusha- India TV Hindi
sita narain rahul raj pratyusha

मुंबई: अभिनेता राहुल राज टीवी कार्यक्रम 'बालिका वधू' स्टार और गर्लफ्रेंड प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के आरोपी हैं। अभिनेता के दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री सीता नारायण से जुड़ाव की खबरें आ रही हैं। लेकिन राहुल का कहना है कि सीता नारायण सिर्फ उनकी दोस्त है। राहुल ने आईएएनएस को बताया, "वह सिर्फ दोस्त है। मुझे नहीं पता लोग क्यों इस खबर को इतना फैला रहे हैं। वह केवल दोस्त है और मैं उससे एक महीने पहले ही मिला हूं। फिलहाल मैं सिंगल हूं और अभी कोई रिलेशनशिप नहीं चाहता।"

उन्होंने कहा, "मैं फिलहाल केवल काम पर ध्यान देना चाहता हूं।" 'माता की चौकी' और 'अंबर धारा' जैसे कार्यक्रमों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ने हाल में ही बांद्रा में एक फ्लैट खरीदा है।

उन्होंने कहा, "मैं इस सप्ताह के बाद वहां शिफ्ट होने वाला हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मुंबई में एक फ्लैट का मालिक हूं। मेरे माता-पिता भी जल्द ही यहां आएंगे।" अभिनेता ने कहा, "उम्मीद है कि यह मेरे जीवन में साकारात्मक ऊर्जा लाएगा।"

Latest Bollywood News