1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या ये है शाहरुख खान का पठान लुक? किंग खान की नई पिक्स आते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Pathan

क्या ये है शाहरुख खान का पठान लुक? किंग खान की नई पिक्स आते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Pathan

शाहरुख खान के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

pathan, king khan, shah rukh khan- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH शाहरुख खान ने शुरू कर दी है 'पठान' की शूटिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने यशराज की फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है,आज किंग खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, यह तस्वीर यशराज स्टूडियो के बाहर की है। कहा जा रहा है कि ये शाहरुख खान का पठान लुक है। सोशल मीडिया पर तेजी से शाहरुख खान की ये तस्वीरें वायरल होने लगी, और लोग किंग खान के नए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। देखिए किंग खान की लेटेस्ट तस्वीरें-

Image Source : YOGEN SHAHशाहरुख खान

Image Source : YOGEN SHAHशाहरुख खान

Image Source : YOGEN SHAHशाहरुख खान

शाहरुख खान की जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं ट्विटर पर हैशटैग पठान ट्रेंड करने लगा, और लोग किंग खान के लुक की तारीफ कर रहे हैं, देखिए फैंस के ट्वीट्स-

Photos: आप भी बन सकते हैं शाहरुख खान के दिल्ली वाले घर के मेहमान, गौरी खान ने घर किया रीडिजाइन

जून 2018 के बाद यह पहली बार है जब शाहरुख फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि YRF ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट अभी तक नहीं किया है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। लोगों को लगा था शायद यशराज फिल्म्स की 50वीं वर्षगांठ या शाहरुख खान के जन्मदिन पर पठान की अनाउंसमेंट होगी मगर ऐसा नहीं हुआ।

शाहरुख खान ने शुरू की पठान की शूटिंग, फिल्म में दीपिका और जॉन भी हैं

पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2021 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है। खैर लोग किंग खान की वापसी से बेहद खुश हैं और ट्विटर पर पठान ट्रेंड कर रहा है।

Latest Bollywood News