1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने शुरू की YRF की फिल्म 'पठान' की शूटिंग, लुक हुआ लीक

शाहरुख खान ने शुरू की YRF की फिल्म 'पठान' की शूटिंग, लुक हुआ लीक

 Published : Nov 18, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 06:25 pm IST

शाहरुख खान ने यशराज बैनर की फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। किंग खान का लुक सोशल मीडिया पर लीक हुआ है।

SHAH RUKH KHAN- India TV Hindi
शाहरुख खान ने शुरू की YRF की फिल्म 'पठान' की शूटिंग, Image Source : TWITTER- @VISHALKRISHNAM3

सुपरस्टार शाहरुख खान को आखिरी बार साल 2018 की फिल्म ज़ीरो में देखा गया , इसके बाद सुपरस्टार ने तुरंत किसी भी फिल्म को साइन नहीं करने का फैसला किया, और करीब 20 स्क्रिप्ट पढ़ी, जिसके बाद आखिर शाहरुख खान ने आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म पठान करने का फैसला किया। इस फिल्म का निर्देशन वॉर बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद करेंगे, यह भव्य एक्शन फिल्म हो सकती है।

खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हुई है। एक सूत्र का कहना है, “शाहरुख खान ने आज से मुंबई के यशराज स्टूडियो में पठान के लिए फिल्म बनाना शुरू कर दिया है। किंग खान को एक्शन में वापस देखने के लिए पूरी टीम काफी उत्साहित है। एसआरके खुद फिल्म और फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। ”

Photos: आप भी बन सकते हैं शाहरुख खान के दिल्ली वाले घर के मेहमान, गौरी खान ने घर किया रीडिजाइन

जून 2018 के बाद यह पहली बार है जब शाहरुख फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है लेकिन दुख की बात है कि YRF ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट अभी तक नहीं किया है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। लोगों को लगा था शायद यशराज फिल्म्स की 50वीं वर्षगांठ या शाहरुख खान के जन्मदिन पर पठान की अनाउंसमेंट होगी मगर ऐसा नहीं हुआ।

पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। लेकिन अभी दोनों ने शूटिंग नहीं शुरू की है। उम्मीद है कि ये दोनों 2021 में फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2021 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है। खैर लोग किंग खान की वापसी से बेहद खुश हैं और ट्विटर पर पठान ट्रेंड कर रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन