ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) फिटनेस फ्रीक हैं। वह अपने वर्कआउट वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए देखा गया। वह यह अपने फिटनेस के लिए ही कर रहे थे, लेकिन उनसे गलती यह हो गई कि उन्होंने साइकिल चलाते वक्त हेडफोन्स लगा रखे थे, जो सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। उनकी तस्वीर देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
लोग गैर जिम्मेदार ठहराने लगे और कहने लगे कि वह म्यूजिक सुनते हुए कैसे साइकिल चला सकते हैं। ईशान ब्लैक टी और ग्रे शॉट्स में ट्रैफिक में साइकिल चला रहे थे।
Ishaan Khatter gets trolled
ईशान अपने भाई शाहिद कपूर के साथ 'कॉफी विद करण 6' में नजर आएंगे। प्रोमो में वह जाह्नवी कपूर संग अपने अफेयर पर बात करते हुए नजर आएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 45 साल की एक महिला को डेट किया था।
इसके पहले जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ 'कॉफी विद करण 6' में आई थीं। करण जौहर ने जब उनसे पूछा था कि क्या वह ईशान को डेट कर रही हैं तो उन्होंने साफ तौर पर ना कह दिया था।
दोनों के फिल्मी करियर की बात करें तो ईशान ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जाह्नवी के साथ वह 'धड़क' में नजर आए थे। 'धड़क' जाह्नवी की पहली फिल्म थी।